मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: खेल मंत्री और महिला कोच मामले को लेकर CM ने तोडी चुप्पी, जानिए क्या दिया बयान

On: January 3, 2023 4:39 PM
Follow Us:

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महिला ने जो आरोप लगाया है, उसकी जांच की जा रही है। सरकार दोषी को किसी कीमत पर माफ नहीं करेगी। लेकिन जांच आने से पहले किसी को दोषी कहना ठीक नही है। कई दिनो के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी चुप्पी तोड ही दी है।Haryana Crime: थाने में बुलाकर रगड़वाई नाक, जानिए क्या था कसूर

 

खेल पद से हटया: सीएम मनोहर खट्टर ने ये भी कहा कि मंत्री को खेल विभाग से हटा दिया गया है। चंडीगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरियाणा पुलिस की टीम भी तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। उसके बाद जो भी सामने आएगा हम उसी के अनुसार आगे कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम! इन जिलो में होगी भारी बारिश

निष्पक्ष जांच चाहती है सरकार : सीएम
हरियाणा सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच चाहती है। उनसे खेल विभाग वापस ले लिया गया है ताकि निष्पक्ष जांच हो सके इसलिए उन्हें वहां से हटा दिया गया है।  जल्द बाजी मे या ​किसी के विरोध प्रदर्शन पर निर्णय लेना ठीक नही है।

Rewari News: महिलाओं के अधिकार के लिए किया संघर्ष
महिला कोच ने दिया ये जबाव
जूनियर महिला कोच ने कहा है कि उन्होंने अभी खेल विभाग छोड़ा है। वह अभी भी मंत्री हैं। खेल विभाग के कुछ अधिकारी और खिलाड़ी मेरा समर्थन कर रहे हैं। इसी को लेकर संदीप सिंह उनको धमकी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana BJP Candidate : नामांकन खत्म, मचा धमासान, जानिए BJP की किस सीट पर रहेगी आसान जीत

 

पुलिस की जांच पर उठाया सवाल

महिला कोच ने हरियाणाा पुलिस की जांच पर सवाल उठाया है।
महिला कोच ने कहा है कि जब घटना स्थल चंडीगढ़ है तो वह चंडीगढ़ पुलिस की जांच पर ही निर्भर करेगा। उसने कहा कि उसे हरियाणा पुलिस की ओर से बुलाया गया था लेकिन वह पेश नहीं हुई। कोच ने केवल चंडीगढ़ पुलिस से ही जांच करवाने मांग की है।

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now