मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा के इस मेडिकल कालेज में शुरू होगी कक्षाएं: नाम बदलने को लेकर दिया आश्वासन: आरती राव

On: July 18, 2025 9:49 AM
Follow Us:

Haryana : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कोरियावास मेडिकल कॉलेज में जल्द ही कक्षाए शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मेडिकल कॉलेज कोरियावास का दौरा किया तथा अधिकारियो की बैठक ली। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने मेडिकल कॉलेज के बाहर कॉलेज का नाम महर्षि च्यवन ऋषि से बदलकर राव तुलाराम रखने की मांग को लेकर धरना दे रहे ग्रामीणों से भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि कोरियावास मेडिकल कॉलेज में इस सत्र से मेडिकल कालेज में कक्षाएं शुरू होने की पूरी संभावनाएं हैं। वहीं उन्होंने कॉलेज के नाम को लेकर चल रहे धरने का समर्थन करते हुए सीएम से इसका समाधान कराने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें  Big Accident at Haryana: तेज रफ़्तार का कहर! कार पेड से टक्कराई, एक ही परिवार के पांच की मौत्, मचा कोहराम

 

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने मेडिकल कॉलेज के बाहर कॉलेज का नाम महर्षि च्यवन ऋषि से बदलकर राव तुलाराम रखने की मांग को लेकर धरना दे रहे ग्रामीणों से भी मुलाकात की। धरना कमेटी के विकास यादव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे इस बारे में जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज का नाम राव तुलाराम के नाम से करवाने की सिफारिश की जाएगी।

कॉलेज कोरियावास में ओपीडी शुरू: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मेडिकल कॉलेज कोरियावास में ओपीडी शुरू होने के बाद पहली बार दौरा किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के साथ-साथ कॉलेज से संबंधित अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि कॉलेज का अधिकांश कार्य पूरा हो गया है। उन्हें उम्मीद है कि इसी सत्र से यहां पर एमबीबीएस व अन्य कोर्सों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें  JEE Main exam results: Aakash Institute ने फिर छुआ आकाश

इस मौके पर विधायक ओमप्रकाश यादव, मनीष मित्तल, संदीप यादव, राजेंद्र सरपंच भुंगारका, सतबीर गहली, छोटेलाल यादव, महेश यादव व मनोज सेका समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now