मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

चंडीगढ़ प्रशासन ने स्ट्रीट वेंडर्स के लिए शेड्यूल किया जारी, जानें लाइसेंस लेने का समय और प्रक्रिया

On: October 21, 2025 5:30 PM
Follow Us:
चंडीगढ़ प्रशासन ने स्ट्रीट वेंडर्स के लिए शेड्यूल किया जारी, जानें लाइसेंस लेने का समय और प्रक्रिया

राजधानी चंडीगढ़ में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए नगर निगम ने 22 से 29 अक्टूबर तक कार्ड और लाइसेंस लेने का अवसर दिया है। जिन्होंने पहले अपने दस्तावेज जमा करवा दिए हैं, वे निर्धारित तारीखों में कार्ड और लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। निगम ने प्रत्येक एरिया के लिए विशेष दिन तय किए हैं। इसके बाद किसी को भी कार्ड या लाइसेंस लेने का मौका नहीं मिलेगा।

नगर निगम ने 6 दिन का शेड्यूल तैयार किया है और साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी लगाने की जगह भी निर्धारित की गई है। निगम ने स्पष्ट किया है कि रेहड़ी-पटरी लगाने के लिए लाइसेंस और कार्ड अनिवार्य हैं। बिना लाइसेंस कोई भी स्ट्रीट वेंडर रेहड़ी या पटरी नहीं लगा सकता।

यह भी पढ़ें  Haryana के पानीपत जाने वाले सावधान, ये रूट रहेगा बंद, यहां पढे ट्राफिक एडवाईजरी

लाइसेंस और कार्ड लेने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। निगम द्वारा जारी शेड्यूल इस प्रकार है:

  1. 22 अक्टूबर: सेक्टर 1 से 18

  2. 23 अक्टूबर: सेक्टर 9 से 13

  3. 24 अक्टूबर: सेक्टर 32 से 45 और बुड़ैल

  4. 27 अक्टूबर: सेक्टर 46 से 61, बापूधाम, बुटरेला, डडडूमाजरा, धनास, मिल्क कॉलोनी

  5. 28 अक्टूबर: फेंदा, निजामपुर, हल्लोमाजरा, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2, इंदिरा कॉलोनी, आईटी पार्क, खुड्डा लाहौरा, मलिया, रेह कॉलोनी, मलोया, मनीमाजरा, मौली जागरां, शास्त्री नगर, रामदरबार, विकास नगर

  6. 29 अक्टूबर: यह दिन उन विक्रेताओं के लिए आरक्षित है जो किसी कारणवश पहले दिन या अपने निर्धारित दिन उपस्थित नहीं हो पाए।

यह भी पढ़ें  Rewari News: दिल्ली जयपुर हाईवे पर लगा कई किलोमीटर जाम

नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडर्स से अपील की है कि वे अपने निर्धारित दिन और समय पर ही आएं और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। इस कदम से शहर में रेहड़ी-पटरी संचालन का नियमबद्ध और व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित होगा।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now