मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Candle March: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

On: April 24, 2025 5:31 PM
Follow Us:
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की हत्या के विरोध में धारूहेड़ा में जोरदार प्रदर्शन हुआ। सेक्टर छह से सामाजिक संगठनो की आरे से बुधवार रात को सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।

Candle March : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की हत्या के विरोध में धारूहेड़ा में जोरदार प्रदर्शन हुआ। सेक्टर छह से सामाजिक संगठनो की आरे से बुधवार रात को सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।

कैंडल मार्च सेक्टर छह से शुरू होकर भगत सिंह चौक तक निकाला गया। इसमें युवा, महिलाएं और बच्चों सहित शहर के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। लोगों ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। मार्च के दौरान ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘आतंकवाद हाय-हाय’ के नारे गूंजते रहे। लोगो ने कहा कि निर्दोष नागरिकों पर यह हमला कायरता की पराकाष्ठा है।

यह भी पढ़ें  Haryana: सेक्टर 52 और संजय कॉलोनी में अब भी खारे पानी की समस्या, मीठे पानी का इंतज़ार जारी

उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर लाला राजपूत, सुनील जोधवाल, राजेश सैनी, जिले सिंह, मोनू, धर्मपाल, राजेंद्र आदि मोजूद रहे। Candle March

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now