मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Political News: क्या नवजोत सिद्धू को मिल सकती है राष्ट्रीय स्तर की कमान

On: April 2, 2023 4:06 PM
Follow Us:

पंजाब: 317 दिन की जेल काटने के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू पाटियाला जेल से बाहर आ गए है। जेल से बाहर आते ही सिद्धू अपने पुराने तल्ख अंदाज में केंद्र और प्रदेश की आप सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि देश में जहां-जहां अल्पसंख्यक लोग बहुमत की सरकारों में हैं वहां की सरकारों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।Political News: BJP ने ‘Congress Files ‘ का पहला एपिसोड किया जारी , देखिए भ्रष्टाचार की सूची

जेल में बेहतर आचरण और कोई भी छुट्टी नहीं लेने पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को 48 दिन की सजा माफ करते हुए 317 दिन बाद ही पटियाला की जेल से रिहा कर दिया गया। नियम के मुताबिक, सिद्धू की सजा 19 मई को पूरी हो रही थी, लेकिन उन्हें रियायत दी गई।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा में ब्लॉक समिति चेयरमैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे ये बड़े आरोप ?

पार्टी के सामने बड़ा सवाल रहेगा कि सिद्धू का इस्तेमाल कहां किया जाए, क्या उन्हें राज्य में कोई जिम्मेदारी दी जाएगी या फिर पार्टी उनका इस्तेमाल राष्ट्रीय स्तर पर करेगी। इसके अलावा, कांग्रेस के सामने एक चुनौती सिद्धू के बोलने की आदत या बयानबाजी भी रहेगी।

दरअसल, सिद्धू के जेल जाने के बाद पंजाब कांग्रेस में आपसी खींचतान और बयानबाजी की खबरें आना काफी कम हो गई थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि सिद्धू के आने के बाद फिर से बयानबाजियों और विवादों का दौर शुरू होगा।Rewari News: हवन के घुएं से मक्ख्यिां बिफरी, दो छात्रो को काटा, एक हुई बहोश

यह भी पढ़ें  Haryana: सरकार ने BPL राशन से हटा दिया मिलेट, दिसंबर में केवल 5 किलो गेहूं, जनता बाजार से खरीदने को मजबूर

पंजाब में कांग्रेस की करारी हार के बाद सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया था। कुछ दिनों बाद वह जेल चले गए। हार के बाद कांग्रेस के भीतर खूब आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। हालांकि कांग्रेस हाइकमान ने वहां के हालात को देखते हुए एक युवा चेहरे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी।

जालंधर लोकसभा सीट पर आगामी 10 मई को उपचुनाव है। कांग्रेस फिलहाल इस सीट प्रचार में सिद्धू का इस्तेमाल कर सकती है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही सिद्धू कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलेंगे। सिद्धू के प्रति प्रियंका गांधी का एक नरम रुख रहा है। चर्चा यह भी है कि सिद्धू को राष्ट्रीय स्तर पर कोई भूमिका दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें  Haryana: रेल से कटा दामाद, सास से मिलने आया था रेवाडी


सिद्धू की खासियत रही है कि पूर्व अध्यक्षों से उनकी कम ही पटी है और जब वे खुद पीसीसी चीफ बने तो बड़े नेताओं से भी उनकी पटरी नहीं बैठी। हालांकि, वडिंग ने उनकी रिहाई से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर उनकी रिहाई का स्वागत किया। व

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now