Budget 2025: 1 फरवरी 2025 को, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इस बार उनका लगातार आठवां बजट पेश जारी किया गयाा है। सबसे अहम बात यह है कि इस बर इस बजट में मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स को राहत मिलेगी।
शनिवार को जारी हुए बजट को लेकर कर्मचारी वर्ग से काफी सराया है। इस बार टैक्स स्लेब में काफी बदलाव किया गया हैं। ऐसे में इस बार कर्मचारियों का काफी राहत मिली हैं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क़रीब 75 मिनट के अपने बजट भाषण के सबसे आख़िर में नए टैक्ट रेट की घोषणा की हैं।
उनकी इस घोषणा के साथ ही सदन में मौजूद सत्ता पक्ष के सांसदों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिली और सबने मेज थपथपाकर वित्त मंत्री की इस घोषणा का स्वागत किया.
रेवाड़ी के रामप्रसाद ने बताया कि बजट के दौरान इस बार 12 लाख तक कोई टैक्स नही है। जबकि इससे पहले यह छूट केवल 7 लाख पर थी। कर्मचारियो को इस छूट से काफी फायदा होगा। अब 12 लाख तक काई भी टैक्स देने की जरूरत नही हैं।
Budget 2025 आंकड़ों पर गौर करें तो ऐसे घटता गया टैक्स का दायरा…
साल 2014 में 2.5 लाख रुपये की सालाना कमाई पर कोई टैक्स नहीं
साल 2019 में 5 लाख रुपये तक सालाना कमाई को किया टैक्स फ्री
साल 2023 में 7 लाख रुपये की कमाई हुई टैक्स फ्री
साल 2025 में सालाना 12 लाख रुपये तक की कमाई टैक्स फ्री
अगर आपकी आय 12 लाख से ज्यादा है इसके लिए ये नया स्लैब होगां

Budget 2025 income tax Changes: 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं
नए टैक्स स्लैब के अनुसार, 12 लाख रुपये से अधिक आय पर भी कुछ बदलाव किए गए हैं.वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा ” मैं यह घोषणा करती हूं कि नए टैक्स व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. यह मध्यवर्ग को टैक्स में बड़ी राहत देगा और उनके पास अधिक पैसा रहेगा, जिससे घरेलू खपत, बचत और निवेश में बढ़ोतरी होगी,”
जानिए कर्मचारियों ने कहा कहा: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा के लोगों ने इस बजट का सराहनीय बताया है। विशाल कालोनी धारूहेड़ा के गोपाल तिवाडी ने कहा कि ही शानदार बजट है। पहली बार मध्यम वर्ग के लिए सोचा गया है। मध्यम वर्ग को इस बार पेश किए बजट की इस छूट से काफी राहत मिलेगी। ओमबीर ने बताया कि पिछले कई साल से बजट को लेकर कोई बडी राहत नहीं मिल रही थी।
इस बार 12 लाख कोई टैक्स नहीं से मध्यम वर्ग के कर्मचारियो को बडी राहत मिलेगी। पिछले तीन साल से पहल बार इस छूट की दायरे का बढाया गया है। कर्मचारी अजय कटारिया ने कहा कि इस बार आम बजट में गरीब वर्ग के साथ मध्यर्म वर्गीय लोगो का भी ख्याल रखा गया है। जिसस मध्यम वर्ग काफी राहत मिलेगी। इस बजट का फायदा भाजपा को दिल्ली चुनाव में मिल सकता हैं।Budget 2025
















