Breaking News: हरियाणा में इस बार यानि सितंबर माह में 20 हजार से अधिक परिवारों को राशन नही मिलेगा। अगर रेवाड़ी की बात करें तो खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा सितंबर माह में वितरित किए जाने वाले राशन से करीब तीन हजार गरीब परिवार वंचित रहेंगे। क्योंकि डिपो धारकों द्वारा राशन वितरण के लिए जितनी गेहूं की डिमांड भेजी गई थी, उतना गेहूं नही मिल पाया है। इसी के चलते हरियाणा में यह समस्या गंभीर बनी हुई है।
रेवाड़ी के आंकडो पर एक नजर: रेवाड़ी जिले में वर्तमान में 150130 बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे यानी पीला राशन कार्ड) और एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना यानी गुलाबी राशन कार्ड) कार्ड धारक हैं। इनमें 10119 एएवाई कार्ड और 140011 बीपीएल कार्ड हैं।Breaking News
बता दे हरियाणा के जिला रेवाड़ी के खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 253 डिपो के माध्यम से इन कार्ड धारकों को हर महीने गेहूं, चीनी और सरसों का तेल वितरित किया जाता है। बीपीएल कार्ड पर प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम गेहूं, एक किलोग्राम चीनी और दो किलोग्राम सरसों का तेल वितरित किया जाता है।Breaking News
सितंबर माह में मुख्यालय ने जिले को राशन में 56611 किलोग्राम गेहूं कम आवंटित किया है। जबकि डिपो धारकों द्वारा सितंबर माह के लिए 2829925 किलोग्राम गेहूं की डिमांड भेजी गई थी। डिपो धारकों को सितंबर माह के राशन के लिए 2263814 किलोग्राम गेहूं आवंटित किया गया है।Breaking News
जानिए कितना मिलता है राशन: बता दे कि हरियाणा में एएवाई कार्ड पर प्रति व्यक्ति 35 किलोग्राम गेहूं, एक किलोग्राम चीनी और दो किलोग्राम सरसों का तेल वितरित किया जाता है। जबकि सर्दियों के मौसम में बीपीएल कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति तीन किलोग्राम और दो किलोग्राम गेहूं वितरित किया जाता है। एएवाई कार्ड पर प्रति व्यक्ति 24 किलोग्राम बाजरा और 11 किलोग्राम गेहूं वितरित किया जाता है।

















