Breaking News: हरियाणा रोडवेज में यात्रा करने वालों के लिए बहुत जरूरी खबर हैं अगर आप बस से जाना जा रहे है तो है न्यूज बहुत जरूरी है। लंबित मांगों को लेकर 9 जुलाई को पूरे प्रदेश में रोडवेज कर्मचारी चक्का जाम रहेगा। बता दे कि यह विरोध “हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन” के नेतृत्व में होगा, जिसमें हज़ारों कर्मचारी शामिल होंगे।
बता दें एकबार फिर हरियाणा में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर मामला तूल पकड रहा है। बार-बार सरकार से बातचीत होने के बावजूद समाधान नहीं होने पर एक बार फिर कर्मचारी हडताल करने के लिए एकजूट हो गए है।
चक्का जाम की चतावनी: कर्मचारियो को सरकार को चेतावनी देते हुए 9 जुलाई को पूरे हरियाणा में रोडवेज कर्मचारी चक्का जाम करने का ऐलान किया हैं उन्होंने कहा यह विरोध “हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन” के नेतृत्व में होगा, जिसमें हज़ारों कर्मचारी शामिल होंगे।
यूनियन के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद और महासचिव सुमेर सिवाच ने साफ तौर पर कहा है कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत 1044 कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिला है। कई महीनों से वेतन नहीं मिलने की वजह से ये कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बच्चों की फीस से लेकर घर की किस्त, दवा-दूध और राशन तक की ज़रूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं।
वरिष्ठ उपप्रधान शिवकुमार और राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर कोई गंभीर नहीं हैं कई बार पहले बैठके हो चुकी है। इतना ही नही मोर्चा और रोडवेज प्रशासन के बीच पहले भी बैठक हुई है।
यूनियन नेताओं ने सरकार को चेताते हुए कहा कि अब और इंतजार नहीं होगा। अगर 9 जुलाई से पहले वेतन नहीं मिला, तो चक्का जाम होगा। इस हड़ताल का असर आम जनता पर पड़ना तय है, क्योंकि रोज़ाना लाखों लोग रोडवेज से यात्रा करते हैं।
















