Breaking News: हरियाणा में प्राइवेट अस्पतालों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। आयुष्मान कार्ड की सेवा बंद होने पर मरीजो के ईलाज अटक गए है। हालांकि भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) द्वारा 28 जुलाई को लेटर जारी किया था । हरियणा सरकार ने कुल 2900 करोड़ रुपए वितरित किए जा चुके हैं। जबकि आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज के करीब 500 करोड़ रुपए बकाया है। इसी के विरोध में प्राइवेट अस्पतालों की ओर से हडताल की जा रही है।
IMA ने इस दिन जारी किया था लेटर: हरियाणा स्वास्थ्य एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) द्वारा 28 जुलाई को लेटर जारी किया था। जिसमें आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बकाया भुगतानों का हवाला देते हुए 7 अगस्त से योजना के तहत सेवाओं को रोकने की बात कही गई थी। इसी को लेकर एसएचए ने कहा है कि सरकार की तरफ से 4 अगस्त को बजट प्राप्त हो गया है। Breaking News
29 हजार करोड़ रुपए दे चुकी सरकार
स्वास्थ्य विभाग ने मई 2025 के पहले सप्ताह तक पैनल बद्ध अस्पतालों द्वारा प्रस्तुत दावों का निपटान और भुगतान कर दिया है। योजना की शुरुआत से अब तक अस्पतालों को कुल 2900 करोड़ रुपए वितरित किए जा चुके हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 16 जुलाई 2025 तक राज्य और केंद्र सरकारों से 240.63 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है।Breaking News
सरकार ने इस बीच 245 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं और भुगतान के लिए “पहले आओ, पहले पाओ” योजना लागू की है। हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी भी अलर्ट हैं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे चुके हैं।Breaking News

















