Big accident: सडक हादसे में बाइक सवार दो महिलाओ सहित तीन की मौत

On: May 20, 2024 10:27 AM
Follow Us:

Big accident: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर (NH 48) निखरी के पास एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर रेवाडी शव गृ​ह में रखवा दिए है।

थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी का रहने वाला नीरज (36), 2 महिलाओं के साथ जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। सोमवार सुबह सुबह निखरी कट के पास पहुंचा तो अचानक पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर जा गिरे।

पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति की जेब से आधार कार्ड मिला। उस पर नीरज लिखा हुआ था।
पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति की जेब से आधार कार्ड मिला। उस पर नीरज लिखा हुआ था।

वहां से गुजर रहे लोगो ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। सूचना के बाद(Dharuhera Police)  धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस एंबुलेंस से तीनों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

कागजात से हुइ पहचान: पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति की जेब से आधार कार्ड मिला। उस पर नीरज लिखा हुआ था। एक महिला के पास से पेन कार्ड मिला है। उस पर सुमनलता लिखा हुआ है। पुलिस ने हादसे की सूचना नीरज के परिवार को दे दी है।

हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि नीरज के साथ बाइक पर सवार दोनों महिलाएं कौन हैं और ये तीनों लोग कहा जा रहे थे। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव को रेवाडी रखा हुआ है।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now