मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Big accident: मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सिंदूर, रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा

On: February 16, 2026 12:17 PM
Follow Us:
ACCIDENT NEWS

Big accident: रेवाड़ी: रविवार की रात बावल रोड पर कमालपुर गांव के पास एक कार ने बाइक सवार कंपनी कर्मचारी को टक्कर मार दी। इस हादसे में कंपनी कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद डिवाइडर से टकराई कार में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

निमोठ निवासी लगभग 25 वर्षीय हरीश कुमार आईएमटी बावल की एक कंपनी में कार्यरत था। रात को लगभग 12 बजे वह कंपनी से ड्यूटी करने के बाद बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह कमालपुर के पास करीब पहुंचा, तो एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हरीश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें  Rewari के अभिमन्यु सिंह बने सीएम नायब सिंह के OSD, जाने CMO टीम के नाम

 

आसपास के लोगों ने उसे गंभीरावस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना भयानक था कि बाइक को टक्कर मारने के बाद कार असंतुलित होकर डिवाडर से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई।Big accident

चालक राजस्थान के सीकर जिले के खरपाराम की ढाणी निवासी मदन ने कार से कूदकर जान बचाई। इसी दौरान पुलिस की ईआरवी और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने कार में लगी आग पर काबू पाया। चालक मदन को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। बाद में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।Big accident

यह भी पढ़ें  हरियाणा के रेवाड़ी सहित तीन जिलों मे ट्रांसफर-पोस्टिंग पर रोक, जानिए क्यों

मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सिंदूर
हरीश अपने पिता रोशन लाल का इकलौता बेटा था। गत 23 नवंबर को ही उसकी शादी हुई थी। होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था, जो रात के समय हरीश काल का ग्रास बन गया। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार सदमे में है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now