Big Accident: Rewari News: धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड पर रामनगर के निकट बुधवार को तेज गति से एक वाहन ने खच्चर रेहड़ी को टक्कर मार दी जिससे रेहड़ी पलट गई तथा रेहड़ी चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद बास रोड पर जाम लग गया। मृतक राजस्थान का रहने वाला था। Rewari News
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर रेहड़ी पर लोहे को गेट लेकर (Accident in Dharuhera) आजाद नगर जा रहा था कि बास पर एक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसकी रहडी पलट गई तथा रहडी में रखा लोहे को गेट पर उस पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। Big Accident
हादसा होने पर टक्कर मारने वाला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुकानदारों ने डायल 112 पर सूचना दी। शव को रेवाडी ले जाया गया तथा पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मृतक को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। Rewari News

















