मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Big Accident in Haryana: फिरोजपुरा झिरका में बडा हादसा, कार सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

On: July 21, 2024 6:48 PM
Follow Us:

तीनो दोस्त अलवर मामा को मिलने आ रहे थे, कार व डंपर में भिंडत
Big Accident in Haryana:  फिरोजपुर झिरका पुलिस के अनुसार हरियाणा के नूंह में गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर रविवार सुबह नसीरबास के पास ओवरलोड डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक उसे वहीं पर छोडकर फरार हो गया।

बता दे कि गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर रविवार को डंपर व कार में आमने सामने भिंडत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार चकनाचूर हो गई तथा कार में सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनो दोस्त अलवर के रामगढ में अपने मामा से मिलने आ रहे थे।

यह भी पढ़ें  धारूहेड़ा भगत सिंह चौक पर अतिक्रमण, ऐसे में कैसे हो चौक का सोंद्रियकरण ?

dumpher

अलवर जा रहे थे तीनों दोस्त
पुलिस जांच के मुताबिक सुल्तानपुरी दिल्ली के रोहन, नितिन व हरियाणा के सोनीपत निवासी जितेंद्र यूपी नंबर की कार में अलवर के रामगढ़ जा रहे थे। वहां उन्हें मामा से मिलना था। सुबह जब वे गांव नसीरबास के पास पहुंचे तो फिरोजपुर झिरका की तरफ से आ रहे ओवरस्पीड डंपर ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।

accident 3

दोस्त थे तीनों युवक
हादसे में मरने वाले तीनों युवक आपस में दोस्त थे। बता दे कि रोहन व जितेंद्र एक साथ कंपनी में काम करते थे। तीनों दोस्त रोहन के मामा से मिलने के लिए राजस्थान जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर को कब्जे में लेकर ड्राइवर-क्लीनर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए।

यह भी पढ़ें  Rewari Police: युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now