Bhiwadi news: पीएनबी एटीएम से 28 लाख की चोरी, गैस कटर से काटकर ले गए नकदी

On: October 26, 2025 5:54 PM
Follow Us:

Bhiwadi news:टपुकडारोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम में देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब 28 लाख रुपये उड़ा लिए। सुबह जब एटीएम का शटर खुला मिला तो अफरा तफरी मच गई।Bhiwadi news

 

पुलिस के  अनुसार, चोरों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर नकदी निकाल ली और मौके से फरार हो गए। घटना का पता सुबह लोगों के एटीएम उपयोग के दौरान चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।Bhiwadi news

पुलिस जांच में सामने आया कि एटीएम में रात करीब 2 बजे तक सुरक्षा गार्ड मौजूद था, लेकिन उसके जाने के बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने एटीएम के अंदर से गैस कटर, तार और अन्य उपकरणों के निशान बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

भिवाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, चोरों ने एटीएम के अलार्म सिस्टम को पहले निष्क्रिय किया, उसके बाद मशीन को काटकर पूरी नकदी निकाल ली।

 

यह शहर में अब तक की सबसे बड़ी एटीएम चोरी की वारदात बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now