मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

चुनावों से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा को दी पांच बडी सौगात, बुजुर्गो की हुई बल्ले बल्ले

On: November 2, 2023 7:41 PM
Follow Us:

40 लाख अंत्योदय परिवार आयुष्मान भारत- चिरायु योजना का उठा सकेंगे लाभ
हरियाणा: हरियाणा सरकार के अंत्योदय महासम्मेलन की शुरुआत करते हुए शाह ने कहा कि 1 जनवरी से प्रदेश के बुजुर्गों को 3 हजार रुपए बुढ़ापा पेंशन मिलेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थाटन योजना में 60 साल के ऊपर के बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। साथ ही अंत्योदय परिवारों को रोडवेज में मुफ्त यात्रा का लाभ भी दिया जाएगा।

 

हरियाणा में BJP सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर करनाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के लोगों को कई सौगातें दे गए।अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में 7 IIT, 7 IIM, और 15 AIIMS बने।

karnal

मनोहर लाल ने हरियाणा में 77 नए कॉलेज बनाए। 13 यूनिवर्सिटी, 8 मेडिकल कॉलेज 2 नए एयरपोर्ट बने।मोदी और मनोहर सरकार से काम करना सीखें कांग्रेस। 2750 से बढ़कर 3000 पेंशन की गई। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल की सरकार MSP पर किसानों की फसल खरीद रही है। लॉजिस्टिक सुविधा देने में भी हरियाणा देश में दूसरे नंबर पर है।Rewari: BDPO पहुंची महेश्वरी, पुलिस सुरक्षा में भिवाडी नाले को करवाया साफ

 

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने मुख्यमंत्री अंत्योदय दुग्ध उत्पादन सहकारिता प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। इस योजना में उन अंत्योदय परिवारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा, जो ऋण लेकर मिनी डेरी खोलना चाहते हैं। ऐसे परिवार जब मिल्क युनियन में दूध बेचेंगे तो उन्हें एक साल तक दूध पर सहकारिता यूनियन के मूल्य से प्रति लीटर 10 रुपये ज्यादा दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  Rewari: अंडर-14 रेवाड़ी क्रिकेट टीम का चयन 21 को

डा. बनवारी लाल ने कहा कि सहकारिता से आर्थिक क्षेत्र के द्वार खुलेंगे और इसमें महिलाओं, युवाओं को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। यदि महिला और युवा आर्थिक रूप से सशक्त हो गए तो देश व प्रदेश भी तरक्की की और अग्रसर होगा

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अंत्योदय उत्थान के लिए चलाई जा रही अनेक कल्याणकारी योजनाओं में आज एक और नया अध्याय जुड़ गया, जब केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की उपस्थिति में अंत्योदय उत्थान के लिए हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई नई योजनाओं का शुभारंभ किया। इन योजनाओं से गरीब परिवार लाभान्वित होंगे उनमें आर्थिक खुशहाली आएगी और सरकार का अंतोदय उत्थान का सपना भी साकार होगा।

KARNAL 2
हरियाणा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला करनाल में आज आयोजित अंत्योदय महासम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने 5 नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया।Rewari: BDPO पहुंची महेश्वरी, पुलिस सुरक्षा में भिवाडी नाले को करवाया साफ

यह भी पढ़ें  MG Windsor EV: एक बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार का विकल्प

आयुष्मान भारत- चिरायु योजना में 14 लाख नए परिवार जुड़े
नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में अथक प्रयास कर रही है। केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में हरियाणा के 15 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये का वार्षिक इलाज मुफ्त मिलता है। साथ ही हरियाणा सरकार की चिरायु योजना से अब तक लगभग 11 लाख परिवारों को यह लाभ मिल रहा है।

इस योजना में राज्य के 14 लाख नए परिवारों को इस योजना में जोड़ा है। अब केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजना को मिलाकर हरियाणा के लगभग 40 लाख अंत्योदय परिवार आयुष्मान भारत- चिरायु योजना का लाभ उठा सकेंगे। इसके अतिरिक्त 1.80 लाख से 3 लाख रुपये वार्षिक आय वाले लगभग 38 हजार परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

हरियाणा में आय वृद्धि बोर्ड का गठन :
हरियाणा में अंत्योदय परिवारों की आय बढ़ाने के लिए हरियाणा आय वृद्धि बोर्ड का शुभारंभ किया। यह बोर्ड अंत्योदय परिवारों के लिए अभी तक राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की निगरानी व समीक्षा करेगा। इतना ही नहीं, यह बोर्ड आय जल्दी से बढ़ाने के लिए नई योजनाएं भी बनाएगा और उनका कार्यान्वयन भी सुनिश्चित करेगा।

यह भी पढ़ें  Rewari: दो सगे भाईयों को एक ही लडकी से हुआ प्यार.. जानिए फिर क्या हुआ

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) :
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत सालाना 1 लाख रुपये से कम आय वाले अंत्योदय परिवारों, जिनके 3 से अधिक सदस्य हैं, के हर सदस्य को हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक निःशुल्क यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी।Rewari: बाबल यूनीप्रोडेक्ट कंपनी में हडताल जारी, कर्मचारियो के निलंबन को लेकर प्रबंधन ने दिया दो टूक जबाव, सुनीए वीडियो

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू :
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का भी शुभारंभ किया। इस योजना में 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के 60 साल से अधिक आयु के सदस्यों को अयोध्या, वाराणसी आदि तीर्थों के दर्शन करवाए जाएंगे। इसमें आने-जाने का सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। गरीब लोगो को तीर्थ स्थानों के फ्री में दर्शन करने अवसर मिलेंगे।

डा. बनवारी लाल ने विशेषकर गरीब परिवारों के लिए समर्पित इन योजनाओं के लिए केंद्रीय सहकारिता एवम गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का अभिवादन करते हुए आभार जताया।
……….

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now