मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana : महेंद्रगढ़ जिले की अटेली नई अनाज मंडी की होगी कायाकल्प 347.90 लाख रुपए की लागत से होगा जीर्णोद्धार: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

On: September 7, 2025 8:47 AM
Follow Us:
Haryana

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले की अटेली नई अनाज मंडी की अब कायाकल्प होने वाली है। अनाज मंडी का लगभग 347.90 लाख रुपए की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा।Haryana

 

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से न केवल किसानों, व्यापारियों को अपितु आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।Haryana

यह भी पढ़ें  Haryana: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इन शहरो में बनाए जाएंगे फ्लू काॅर्नर

बता दे कि अनाज मंडी में आंतरिक सड़कों एवं सर्विस रोड की विशेष मरम्मत कराई जाएगी, जिससे सफर और यातायात सुगम बनेगा। साथ ही, बाउंड्री वॉल की मरम्मत करके मंडी परिसर को और अधिक सुरक्षित तथा मजबूत बनाया जाएगा।

 

किसानों को मिलेगा लाभ: आरती सिंह राव ने कहा कि CM Haryana नायब सिंह सैनी और प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि एवं बुनियादी ढांचे के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। अटेली अनाज मंडी में होने वाले इन कार्यों से स्थानीय किसानों व व्यापारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और मंडी की आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें  Haryana Election: हरियाणा में दिल्ली के नेताओं पर विधानसभा चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी, जानिए प्रचारको के नाम

महेंद्रगढ़ जिले की अटेली नई अनाज मंडी

जलभराव से मिलेगी राहत:
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा की अक्सर बरसात के मौसम में अटेली अनाज मंडी परिसर में जलभराव हो जाता है। इसी समस्या को लेकर पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए स्टॉर्म वाटर लाइन की व्यवस्था की जाएगी। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त पंप चैम्बर व कलेक्टिंग टैंक का निर्माण किया जाएगा ताकि पानी संचयन और सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।

बनेंगे मुख्य द्वार: बता दे मंडी परिसर में दो मुख्य द्वारों का निर्माण किया जाएगा, जिन्हें आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। इससे मंडी का सौंदर्यीकरण भी होगा और लोगों को सुविधाजनक प्रवेश द्वार उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें  EPFO ने दूर किया कंफ्यूजन, यहां जानिए हायर पेंशन पाने के लिए कितने देने होंगे पैसे, कितनी बनेगी पेंशन?

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now