मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Atal Bhujal Yojana Scheme: बेहतरीन काम करने वाला हरियाणा देश का दूसरा राज्य बना, पढ़ें टॉप 10 राज्यो की नाम

On: April 25, 2024 6:03 PM
Follow Us:

Atal Bhujal Yojana Scheme: Atal Bhujal Yojana केंद्रीय जल मंत्रालय की नेशनल प्रोग्रम मैनेजमेंट यूनिट की ओर से योजना को मूर्त देने वाले राज्यों व सीटीके नाम उजागर किए गए है। हरियाणा वासियो के लिए बडे ही गर्व की बात है कि जिलावार रैंकिंग में भी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान गुजरात, कर्नाटक जैसे पीछे छोड़ने वाले हरियाणा के दो जिलों ने टॉप फाइव में जगह बनाई है।

 

बता दे कि योजना को मूर्त देने में  Atal Bhujal Yojana Scheme हरियाणा आकार व आबादी की तुलना में कई बड़े राज्यों पछाडते हुए इस बार दूसरा स्थान पाया है। इतना ही नहीं केंद्रीय जल मंत्रालय की नेशनल प्रोग्रम मैनेजमेंट यूनिट से जारी जिलावार रैंकिंग में भी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान गुजरात, कर्नाटक को पीछे छोड़ने हुए हरियाणा के दो जिलों ने टॉप पांच में स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें  Punjab News: किसानों की होगी मौज, करोड़ों में लेगी 19 शहरों के पास जमीन, Urban Estate बनाने की तैयारी

जानिए क्या है अटल भूजल योजना: अटल भूजल योजना (Atal Bhujal Yojana scheme) का लक्ष्य सामुदायिक भागीदारी के साथ भूजल का स्थायी प्रबंधन करना है। इसे जल शक्ति मंत्रालय कार्यान्वित कर रहा है। इसके तहत गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को चिह्नित किया गया कि यहां पर भूजल की कमी है। इसमें हरियाणा राज्य के 14 जिले, 36 ब्लाक और 1,656 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। भूजल प्रबंधन को लेकर इस योजना के तहत काम किया जा रहा है।

जानिए कौन से है वे जिले

केंद्रीय जल मंत्रालय की नेशनल प्रोग्रम मैनेजमेंट यूनिट की ओर से जारी सूची के चलते चरखी दादरी द्वितीय और भिवानी जिला को पांचवां स्थान मिला है। देशभर की खंडवार रैंकिंग में हरियाणा के भिवानी जिलांतर्गत बहल ब्लाक को चौथा रैंक मिला है।

यह भी पढ़ें  Weather Update: आज फिर होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी, जाने अपने शहर का मौसम का हाल

अटल भूजल योजन की मिशाल बने ये राज्य
महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश देशभर में पहले सात पायदान पर रहे हैं। इन राज्यों ने अटल भूजल योजना के तहत बेहतरीन काम कर मिसाल कायम की है। सरकार इस राज्यों से दूसरे राज्यों की प्रेरणा लेते की बात कर रही है।

 

देशभर के टॉप 10 जिलो के नाम
नेशनल प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट (National Program Management Unit) की जारी रैंकिंग में देशभर के जिलों में भीलवाड़ा राजस्थान प्रथम, चरखी दादरी हरियाणा द्वितीय, सांगली महाराष्ट्र तृतीय, जयपुर राजस्थान चतुर्थ, भिवानी हरियाणा पांचवें, जालना महाराष्ट्र छठे, ओसामांबाद महाराष्ट्र सातवें, जलगांव महाराष्ट्र आठवें, बुलधाना महाराष्ट्र नौवें और हसन कर्नाटक 10वें पायदान पर रहे।

यह भी पढ़ें  हरियाणा में बदलेगा जमीन मापने का तरीका, सीएम ने दिया ये बयान

 

जल प्रबंधन व जागरूकता से मिली मंजिल
भूजल का डेटा गांव स्तर पर लिया और मंत्रालय को भेजा। भूजल सुधार के लिए गावों में जोहड़ नियमित रूप से भरे जा रहे हैं। भूजल प्रबंधन के तहत तालाब, गांव, स्कूल आदि में कुंड बनवाए। जल प्रबंधन के लिए लोगों में जागरूकता लाई गई है। पिछले दो माह में हरियाणा में 6,97,500 लोगों को ट्रेनिंग दी गई। इन सब प्रयास के चलते अब हरियाण टॉप शामिल में शामिल होे गया है।

 

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now