हरियाणा के इस शहर में सेना कैप्टन ने रचाई एक रूपए में शादी

On: December 9, 2023 9:48 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा के जिला फरीदाबाद में सेना में कैप्टन के पद पर तैनात राजीव और एमडी शिवानी एक रुपये में शादी के बंधन में बंध गए हैं। राजीव की बिना दहेज की शादी की न केवल शहर में बल्कि पूर हरियाणा में चर्चा हो रही है।New CM of Rajasthan: पर्यवेक्षकों पर टिकी निंगाहें, इस दिन होगा फैसला ?

बता दे कि पलवल जिले के कांग्रेस नेता नेत्रपाल अधाना के भाई देवेन्द्र अधाना के बेटे राजीव एमबीबीएस डॉक्टर बनकर सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. राजीव की शादी 4 दिसंबर को मास्टर ओममपाल की बेटी डॉ. शिवानी के साथ हुई थी।

 

 

इस शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। अक्सर शादी पर करोड़ों रुपये खर्च कर गुर्जर समुदाय में अपना गौरव समझते हैं। लेकिन दोनों के परिवार और डॉक्टर दंपत्ति ने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है।रेवाडी के किसान यशपाल खोला ने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में गाड़ा झंडा, जैविक खेती में दिल्ली तक धाक

 

ओमपाल सिंह मूल रूप से फरीदाबाद के ढाहकौला गांव के रहने वाले हैं, जो एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। शिवानी के दादा दिवंगत कैप्टन रणजीत सिंह भी 1982 में गांव के निर्विरोध सरपंच चुने गए थे।

उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि अधाना परिवार की तरह दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा दें, ताकि गरीब आदमी भी अपने घर में बेटी होने पर गर्व महसूस कर सके।Rewari: राष्ट्रीय लोक अदालत में पांच घंटे में 986 केसो का किया निपटारा

मास्टर ओमपाल सिंह ने बताया कि अधाना परिवार ने एक रुपये में अपने बेटे की शादी कर, जहां समाज में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है। वहीं, समाज में व्याप्त दहेज रूपी दानव पर प्रहार कर एक शुभ संदेश भी दिया है, जिससे समाज में दहेज जैसे पाप का अंत होगा।

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now