मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, मची अफरा तफरी-Best24news

On: April 29, 2022 2:15 AM
Follow Us:

Best24news, Haryana: रात करीब सवा नौ बजे लोग घरों से बाहर निकल कर इधर-उधर दौड़ने लगे। करीब दस लोग आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी को लेकर सामान्य अस्पताल भी पहुंचे। कुछ लोग प्राइवेट अस्पतालों की ओर भागे। मौके पर पहुंची दमकल टीम के दो कर्मियो की हालत बिगड गई…

Political news Haryana: कांग्रेस के 56 साल 20 अध्यक्ष, 13 को छोडनी पडी बीच में ही कुर्सी..Best24news

आधे घंटे मचा हडकंप: हरियाणा के झज्जर शहर के बेरी गेट क्षेत्र में स्थित कत्था फैक्टरी में देर रात अमोनियां गैस के सिलिंडर से निकल रही पाइप लीक होने के रिसाव हो गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी , उल्टियां शुरू हो गई। सूचना पर प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस बल और दमकल केंद्र की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस और दमकल ने फैक्टरी में पहुंच करकर करीब आधे घंटे बाद पाइप के वॉल को बंद किया लेकिन पाइपों से धीमा गैस रिसाव होता रहा।

यह भी पढ़ें  Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले दो घंटों में झज्जर, बहादुरगढ़ और हांसी समेत इन 56 जगहों पर शुरू होगी बारिश, जारी हुआ अलर्ट

 

रात को मौके पर पहुंचा प्रशासन: अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास, डीएसपी राहुल देव, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, झज्जर की विधायक गीता भुक्कल शहर के गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे। गैस के रिसाव से जहां फैक्टरी के कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत शुरू हो गई।

सबसे पहले प्रशासन ने गैस का रिसाव को काफी प्रयासों के बाद बंद कराया और बाद में फैक्टरी के स्टॉफ को फैक्टरी से बाहर निकलवा कर उन्हें खाने के लिए गुड़ आदि दिया गया ताकि गैस का प्रभाव कम हो सके। फैक्टरी के पड़ौस के लोगों को भी जब घुटन महसूस हुई तो उनमें से अधिकांश को प्रशासन ने दूसरी जगह पर भेज दिया।
Rewari: बोलेरो की टक्कर से हीरो कर्मी की मौत-Best24news
पुलिस ने कराई मुनादी, सजग रहे
पुलिस की राइडरों मुनादी की जा रही है कि लोग जागते रहें और पंखा भी न चलाएं। अगर गैस का कोई प्रभाव किसी भी व्यक्ति पर होता हे तो तुरंत प्रशासन को बताए पांच एंबुलेंस मौके पर बुलाई गई हैं। देर रात तक अधिकारी और दमकल मौके पर डटी थी।

यह भी पढ़ें  हरियाणा व राजस्थान के लोगो को हरियाण रोडवेज का तोहफा, खाटू श्याम जी के लिए सीधी बस सेवा शुरू, जानिए किराया व शेड्यूल

दमकल के दो कर्मचारियों की हालत बिगडी
राहत बचाव कार्य के लिए पहुंचे दमकल के दो कर्मचारियों की भी हालत खराब हो गई। इसके बाद दो एंबुलेंस मौके पर भेजी। इसके अलावा दो दमकल केंद्र की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हैं।

Haryana: फ्री हेंड करने से बनेगी प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार: महाबीर मसानी-Best24news
फैक्टरी में अमोनियां गैस के रिसाव को रोकने के लिए सिलिंडर के वॉल का बंद कर दिया है। पाइपों में जो गैस है उसका धीरे-धीरे रिसाव हो रहा है। एहतियात के तौर पर पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। लोगों को जागते रहने, पंखा न चलाने के लिए मुनादी की जा रही है। – जगनिवास, एडीसी, झज्जर।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते क्लर्क को किया गिरफ्तार

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now