मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News : हरियाणा के बहादुरगढ में दो धमाकों के बाद घर मे हुआ ब्लास्ट, एक ही परिवार के चार लोगो की दर्दनाक मौत

On: March 22, 2025 9:57 PM
Follow Us:
हरियाणा के बहादुरगढ में मकान में हुआ बलास्ट, एक ही परिवार को चार लोगों की दर्दनाक मौत

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार की शाम को एक मकान में भीषण धमाका हुआ है। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है।

बता दे कि हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के सेक्टर 9 में शनिवार शाम एक घर में एक साथ दो धमाके हुए। इसके साथ ही घर में भयंकर आग लग गई। धमाको व आग की चपेट में आने से लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें  Bat coronavirus China: सावधान! चीन में कारोना जैसे एक ओर वायरस ने दी दस्तक, जानिए कितना घातक ये वायरस

बता दे कि मृतकों में दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। पडोसियो ने बताया कि पूरा परिवार इस घर में किराये पर रह रहा था। मकान मालिक रोहतक में रहते हैं।

जबकि एक युवकी हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है घायल को पीजीआईएमएस में भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई है। इसके साथ ही एफएसएल और पुलिस मौके पर मौजूद है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now