Rewari News: नरेंद्र यादव एडवोकेट का निधन, उपतहसील धारूहेड़ा में शोक की लहर

On: December 29, 2025 12:38 PM
Follow Us:
नरेंद्र यादव एडवोकेट का निधन, उपतहसील धारूहेड़ा में शोक की लहर

Rewari News: धारूहेड़ा: उपतहसील क्षेत्र में बुधवार को उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र का निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही न्यायिक जगत, प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्र के सामाजिक संगठनों में गहरा दुख देखने को मिला।

एडवोकेट अनिल यादव ने बताया कि वर्तमान में एमटूके कांउटी सोसायटी मे रह रहे नरेंद्र 40 एडवोकेट को एक ईमानदार, सरल और कर्तव्यनिष्ठ अधिवक्ता के रूप में जाना जाता था। उपतहसील धारूहेड़ा में उनकी पहचान न सिर्फ एक कानूनविद् के तौर पर थी, बल्कि एक संवेदनशील और मददगार व्यक्ति के रूप में भी रही।Rewari News

नरेंद्र एडवोकेट वर्षों से धारूहेड़ा उपतहसील में वकालत कर रहे थे। अपने पेशेवर जीवन में उन्होंने अनेक जटिल मामलों में पक्षकारों को न्याय दिलाने के लिए मेहनत और लगन से कार्य किया। वकालत के साथ-साथ वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उनका धारूहेड़ा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।Rewari News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now