मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Admission: बीएड में दाखिले शुरू, आनलाईन करे आवेदन, जानिए कब है अंतिम तिथि

On: November 15, 2021 2:35 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: सुनील चौहान।  इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर से संबद्ध रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के शिक्षण महाविद्यालयों में बीएड में दाखिले के लिए मंगलवार से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। सत्र 2021-22 के लिए प्रथम वर्ष में दाखिले हेतु विश्वविद्यालय डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.आइजीयू.एसी.इन पर आनलाइन आवेदन करना होगा। रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के 70 राजकीय, अनुदान प्राप्त और स्वपोषित शिक्षण महाविद्यालयों में बीएड की करीब सात हजार सीटें हैं। इसके अलावा रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले में नौ एमएड के शिक्षण महाविद्यालय हैं, जिनमें 450 सीटें हैं।
आनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश:
आइजीयू की तरफ से दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार सामान्य कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आनलाइन-कम-पंजीकरण काउंसिलिंग फीस 1000 रुपये तथा एससी, बीसी (नान क्रीमीलेयर), दिव्यांग के लिए 625 रुपये फीस निर्धारित की गई है। दाखिला फीस केवल आनलाइन माध्यम से भरनी होगी। वहीं दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ली जा सकती है।

यह भी पढ़ें  Haryana: पूर्व डीजीपी अजीत सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में हुआ विलीन

यह रहेगा आनलाइन आवेदन करने का शेड्यूल:

राजकीय/अराजकीय महाविद्यालयों में बीएड के दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन 16 से 30 नवंबर तक होंगे। स्वपोषित महाविद्यालयों में बीएड के दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन 16 नवंबर से 30 दिसंबर तक होंगे। वहीं स्वपोषित महाविद्यालयों में एमएड में दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन एक दिसंबर से एक जनवरी के बीच होंगे। इसी क्रम में दाखिले से संबंधित काउंसिलिग, वरीयता सूची और फीस आदि से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ली जा सकती है। मंगलवार से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। विद्यार्थी आवेदन विश्वविद्यालय की तरफ से दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर आवेदन करें ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें  Sohna Dharuhera Palwal Highway: अलवर बाइपास पर बना रैंप टूटेगा या बचेगा

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now