मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Accident News: हिमाचल के मणिकर्ण में हिसार के 3 स्टडेंट्स की मौत, HSDM के 17 छात्रों का टूर गया था

On: March 31, 2025 7:08 AM
Follow Us:

Accident News: हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मणिकर्ण में हुए हादसे में मरने वाले 6 लोगों में हिसार के 3 स्टूडेंट्स शामिल है। ये छात्र सेक्टर 14 स्थित हरियाणा स्कूल ऑफ डिजिटल मार्केटिंग इंस्टीट्यूट से हैं। हादसे में सेक्टर 14 की युवती प्राची भी घायल हुई है। मृतकों की पहचान हिसार के तारा नगर निवासी मनीष, हांसी निवासी गुलशन, मूल रूप से बरेली एवं हिसार के ओम विश्वविद्यालय की छात्रा दिनता के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि यह सभी छात्र हिमाचल घूमने गए दल में शामिल थे मगर मणिकर्ण गुरुद्वारे के पास 17 छात्रों के दल में से 4 छात्र मैगी खाने सड़क किनारे चले गए थे। जहां रविवार शाम को लैंडस्लाइड में पहाड़ी से भारी भरकम पेड़ ऊपर गिर गया। तीनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। इनको संडे काे वापस हिसार लौटना था। Accident News

यह भी पढ़ें  Rewari News: बिजली निगग धारूहेड़ा में खुला दरबार आज

डायरेक्टर बोले- रविवार को ही वापस लौटना था
हिसार के सेक्टर 14 स्थित इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर दिनेश जांगिड़ ने बताया कि 17 सदस्यों का दल 28 मार्च को हिसार से घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश गया था। रविवार को वह कुल्लू के मणिकर्ण गुरुद्वारे में दर्शन करने के लिए गए थे। वह 3 दिन पहले हिसार से घूमने के लिए गए थे।

रविवार को उनको वापस आना था, लेकिन उससे पहले वह गुरुद्वारे में सभी विद्यार्थियों के साथ चले गए। हादसे के समय कुछ छात्र गुरुद्वारे में थे तो कुछ दूसरी गाड़ी में सामान लेने के लिए गए थे।

यह भी पढ़ें  Haryana News: 90 डॉक्टरों की हड़ताल ने बिगाड़ा सिस्टम, नारनौल में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को चार दिन तक भारी परेशानी

घायल प्राची कुल्लू के अस्पताल में भर्ती
बताया जा रहा है कि मणिकर्ण में हादसा तेज तूफान के कारण लैंडस्लाइड होने से भारी भरकम पेड़ के गिरने से हुआ। पेड़ सड़क पर पहले से ही खड़ी करीब 5-6 गाड़ियों के ऊपर गिरा। जिससे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, इनमें 3 हिसार के छात्र थे। वहीं इस हादसे में हिसार की प्राची घायल हुई है, जिसे कुल्लू के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। प्राची के परिजन को हादसे की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें  Haryana: NH 48 Dharuhera पर खडे ट्रक में मृत मिला चालक, मुंह में आए हुए थे झाग

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now