मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Accident at NH48: हाईवे पर खडी ट्राली से कार टकराई, चार घायल

On: October 3, 2021 5:50 AM
Follow Us:

बावल: सुनील चौहान। दिल्ली जयपुर हाईवे पर कसौला चौक के निकट हाईवे पर खडी ट्रैक्टर ट्राली से एक कार टकरा गई, जिससे कार में सवार एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। थाना कसौला पुलिस को दी शिकायत में अलवर के गांव राबडका निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रेवाडी से राबडका की ओर जा रहे थे। रात को हाईवे पर बिना इंडीकेंटर के एक ट्रैक्टर ट्राली खडी हुई थी। रात को उनकी कार ट्राली से टकरा गई जिससे कार में सवार वह स्वयं, उसकी पत्नी अकांशा, गावं निवासी सौरभ व भानजी सोनवी घायल हो गई। हादसे के बाद अर्जुन ने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारो को रेवाडी के एक निजी अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायलो के बयान पर ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now