मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

स्वामी विवेकानंद जयंती पर एबीवीपी भिवाड़ी द्वारा विशाल शोभायात्रा व विचार गोष्ठी का आयोजन

On: January 12, 2026 4:35 PM
Follow Us:
स्वामी विवेकानंद जयंती पर एबीवीपी भिवाड़ी द्वारा विशाल शोभायात्रा व विचार गोष्ठी का आयोजन

भिवाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भिवाड़ी इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय कन्या महाविद्यालय भिवाड़ी से हुआ, जहाँ से शोभायात्रा अनुशासन एवं उत्साह के साथ प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मनसा चौक पहुँची।

शोभायात्रा में विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र, बैनर एवं प्रेरक नारों के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा के पश्चात मनसा चौक पर आयोजित सभा में स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन एवं युवाओं के लिए उनके संदेशों पर विस्तार से चर्चा की गई।

700 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री प्रवीण लाम्बा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।

यह भी पढ़ें  Haryana Police: नशा मुक्त भारत पखवाड़ा: ऐ कैसी शपथ, शाम को फिर छलके जाम ?

मुख्य वक्ता डॉ. मोनिका रस्तोगी जी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को विस्तार से रखते हुए कहा कि उनका जीवन दर्शन युवाओं को आत्मनिर्भर, चरित्रवान और कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था।

इस कार्यक्रम में 700 से अधिक छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखा और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें  Haryana crime: किरायेदार को ईशक लडाने की दी ऐसी सजा की रूह काप गई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला संयोजक मेघा गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व, सांस्कृतिक चेतना एवं आत्मगौरव की भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ प्रियंका चौधरी द्वारा किया गया कार्यक्रम में डॉ देवेंद्र राज , डॉ विक्रम यादव , डॉ पूनम शर्मा , अनूप , नेहा ,ऋतु, मिर्जा , रवि , विपिन आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now