मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

घने कोहरे में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा, ट्रक चालक की मौत, कई घायल

On: February 3, 2026 5:20 PM
Follow Us:
घने कोहरे में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा, ट्रक चालक की मौत, कई घायल

रेवाड़ी: दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH 48 Accidetent) पर सोमवार रात घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धारूहेड़ा क्षेत्र के आसलवास गांव के समीप सड़क किनारे खड़े एक कैंटर में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

कसौला पुलिस ने बताया कि हाईवे पर आसलवास के निकट कोघने कोहरे के कारण आगे खड़े कैंटर को समय रहते नहीं देख पाया और उसमें जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक कोटपूतली निवासी 42 वर्षीय जयपाल की मौत हो गई। वहीं ट्रक में लिफ्ट लेकर सफर कर रहा एक युवक और कैंटर का सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें  Weather Update: राजस्थान में गिरे आले, जल्द ही होगी बारिश, जानिए आज कैसे रहेगा मौसम

जिप्पी को मारी टक्कर: वही इसी जगह हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी एक अन्य दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गई। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की जिप्सी को पीछे से आ रही एक इनोवा कार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में इनोवा चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि जिस समय इनोवा ने जिप्सी को टक्कर मारी, उस समय जिप्सी में कोई पुलिस अधिकारी या जवान मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

यह भी पढ़ें  New Fourlane: हरियाणा में इस सड़क को बनाया जाएगा फोरलेन, CM सैनी ने दिया आश्वासन; 10 गावों को होगा फायदा

ट्रक चालक जयपाल के शव को बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

कसौला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि देर रात घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में एक चालक की मौत हुई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now