Political news Haryana: कांग्रेस के 56 साल 20 अध्यक्ष, 13 को छोडनी पडी बीच में ही कुर्सी..Best24news

Best24news, Haryana: हरियाणा की स्थापना के बाद से यानि 1966 से 2022 तक 56 साल के कार्यकाल में उदयभान 21वें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बने हैं। इन 21 अध्यक्ष में केवल एक बार महिला को प्रदेशाध्यक्ष बनने का मौका मिला। वह तीन साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी। चौधरी बीरेंद्र सिंह, सरदार हरपाल सिंह, चौधरी सुलतान सिंह दो-दो बार प्रदेशाध्यक्ष रहे।दोस्त की बहन से किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर ऐठे एक लाख रुपये व गहने-Best24news

केवल सात ने कही किया कार्यकाल पूरा: कांग्रेस की पहली महिला प्रदेशाध्यक्ष अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी। कांग्रेस के अब तक कुल 20 प्रदेशाध्यक्ष बन चुके हैं। जिसमें केवल 7 ही अपना कार्यकाल पूरा कर सके। सबसे लंबे समय तक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बने रहने का रिकॉर्ड फूलचंद मुलाना के नाम है। वह लगातार साढ़े छह साल अध्यक्ष रहे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का सबसे छोटा कार्यकाल पंडित भगवत दयाल शर्मा का था। वह केवल तीन महीने प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहे।
Rewari: बोलेरो की टक्कर से हीरो कर्मी की मौत-Best24news
तीन प्रदेशाध्यक्ष बने सीएम …
कांग्रेस के 20 प्रदेशाध्यक्ष में तीन प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने, जिनमें सबसे पहले पंडित भगवत दयाल शर्मा शर्मा सीएम बने। उसके बाद चौधरी भजनलाल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
इसके बाद चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं।

तीन साल में पांच बार बदलाव:
सबसे लंबे समय तक लगातार प्रदेशाध्यक्ष बने रहने वाले व्यक्ति फूलचंद मुलाना हैं। वर्ष 1977 से 1980 के तीन साल के कार्यकाल में पांच बार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बदले। वह लगातार साढ़े छह साल तक प्रदेश अध्यक्ष बने रहे। डॉ. अशोक तंवर पांच साल सात महीने प्रदेशाध्यक्ष रहे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा पांच साल पांच महीने अध्यक्ष बने। धर्मपाल मलिक, राव निहाल सिंह करीब पांच साल, चौधरी भजनलाल करीब चार साल अध्यक्ष के पद पर काबिज रहे। कुमारी सैलजा के पिता भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद पर अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके थे। बता दें कांग्रेस के संविधान के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष पद का कार्यकाल तीन साल का है।
Haryana: पेट्रोल पंप का मालिक बताकर 50 लाख रुपये हड़पे, फर्जीवाडे का यूं हुआ खुलासा-Best24News
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल
क्रमांक      नाम         कब से कब तक
1 पंडित भवत दयाल शर्मा 4-8-1966 16-11–1966
2 रामकिशन गुप्ता 19-11-1966 9-11–1969
3 रामचंद्र मित्तल 2-1-1970 10-12–1972
4 राव निहाल सिंह 11-12-1972 04-07–1977
5 चौधरी रणबीर सिंह 05-07-1977 01-01–1978
6 चौधरी सुलतान सिंह 8-11-1978 02-11–1979
7 चौधरी दलबीर सिंह 3-11-1979 10–06-1980
8 सरदार हरपाल सिंह 17-09-1980 10-06–1982
9 चौधरी सुलतान सिंह 11-06-1982 08–10-1985
10 चौधरी बीरेंद्र सिंह 9-10-1985 19-04–1986
11 सरदार हरपाल सिंह 14-05-1986 07-09–1987
12 बलबीर पाल शाह 08-09-1987 06-02–1989
13 शमशेर सिह सुरजेवाला 07-02-1989 30-09–1990
14 चौधरी बीरेंद्र सिंह 01-10-1990 10-04–1992
15 चौधरी धर्मपाल मलिक 11-04-1992 27-02–1997
16 चौधरी भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा 29-02-1997 31-07–2002
17 चौधरी भजनलाल 01-08-2002 02-07–2006
18 चौधरी फूलचंद मुलाना 27-08-2007 10-02–2014
19 डॉ. अशोक तंवर 14-02–2014 04–09–2019
20 कुमारी सैलजा 04–09-2019 27-04–2022
21 उदयभान 27-04-2022

दो पीढ़ियों को मिला अध्यक्ष पद
वर्ष 1977 में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद चौधरी रणबीर सिंह ने संभाला। 20 साल बाद उनके बेटे भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेशाध्यक्ष बने। वर्ष 1979 में चौधरी दलबीर सिंह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बने उसके 20 साल बाद उनकी बेटी कुमारी सैलजा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर काबिज हुई।
Haryana: पेट्रोल पंप का मालिक बताकर 50 लाख रुपये हड़पे, फर्जीवाडे का यूं हुआ खुलासा-Best24News
leader

हिसार से तीन बार बने अध्यक्ष
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद सबसे लंबे समय तक सोनीपत, पानीपत, अंबाला, रोहतक, पानीपत, जींद और सिरसा जिले के पास रहा। अहीरवाल से कांग्रेस का केवल एक प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। हिसार जिले से कांग्रेस के तीन प्रदेशाध्यक्ष बन चुके हैं, जिनमें चौधरी दलबीर सिंह, चौधरी भजनलाल, कुमारी सैलजा शामिल हैं।

About PK Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 5 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में best24news.com डिजिटल बेवसाइट पॉलिटिक्स, मौसम, अपराध की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by PK Chauhan