मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा में 52 शहरों में बसेंगे 500 नए सेक्टर, 1.46 लाख एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव

On: February 12, 2026 10:20 PM
Follow Us:
HSVP

हरियाणा : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण HSVP ने प्रदेश में सुनियोजित शहरीकरण को गति देने के लिए व्यापक योजना तैयार की है। इस खाके के तहत राज्य के पांच प्रमुख जोन गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और पंचकूला के अंतर्गत आने वाले 52 शहरों और कस्बों में 500 से अधिक नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए लगभग 1.46 लाख एकड़ भूमि अधिग्रहित करने का प्रस्ताव है।

 

पत्र जारी’ बता दे कि HSVP के मुख्य प्रशासक चंद्रशेखर खरे ने सभी जोन प्रशासकों और संपदा अधिकारियों को पत्र जारी कर प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, जहां संबंधित क्षेत्रों की राजस्व जानकारी, खसरा संख्या और भूमि का विस्तृत विवरण अपलोड किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  रेवाड़ी में 'टॉयलेट लोक' पर आप ने दी चेतावनी, नहीं खोलेंगे तो करेंगे कानूनी कार्रवाई

इन शहरो बनेगे सेक्टर: बता दे कि इस योजना के चलते गुरुग्राम जोन में गुरुग्राम, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर और गोलपहली शामिल हैं, जबकि फरीदाबाद जोन में फरीदाबाद, नूंह, तावडू और होडल में नए सेक्टर बसाने की तैयारी है। रोहतक जोन में 14 शहरों, जिनमें रोहतक, सांपला, कलानौर, सोनीपत, पानीपत, इसराना, खरखौदा, गन्नौर, गोहाना, झज्जर, बहादुरगढ़, आरोग्यधाम बाढ़सा और बेरी शामिल हैं।

हिसार जोन के अंतर्गत हिसार, हांसी, अग्रोहा, नारनौंद, उकलाना, बरवाला, जींद, नरवाना, उचाना, फतेहाबाद, टोहाना और भूना को शामिल किया गया है। वहीं पंचकूला जोन में पिंजौर कालका, पंचकूला एक्सटेंशन अलीपुर, रायपुररानी, यमुनानगर जगाधरी, शाहाबाद, कैथल, करनाल, असंध, इंद्री, नीलोखेड़ी, कुरुक्षेत्र, पिहोवा और लाड़वा जैसे शहरों में सेक्टर नेटवर्क विकसित होगा।

यह भी पढ़ें  Bank of Baroda में ओफिसर बनने का सुनहरा मौका, भर्ती प्रक्रिया शुरू

अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगेगा: एचएसवीपी मुख्यालय स्तर पर जोनवार प्रस्ताव तैयार किए जा चुके हैं। योजना के लागू होने से शहरों के आसपास नियोजित विकास को बढ़ावा मिलेगा, अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगेगा और आम लोगों को रियायती दरों पर आवासीय तथा व्यावसायिक प्लॉट मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

प्रस्तावित 1,46,707.921 एकड़ भूमि को चार श्रेणियों में विकसित किया जाएगा। इसमें 1,02,281.824 एकड़ रिहायशी सेक्टरों के लिए, 11,553.725 एकड़ व्यावसायिक उपयोग के लिए, 4,773.303 एकड़ पब्लिक और सेमी पब्लिक उपयोग के लिए तथा 28,099.069 एकड़ मिश्रित उपयोग के लिए निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें  Cyber crime: शातिरों ने ठगी का अपनाया नया तरीका, लाडो लक्ष्मी योजना का लिंक भेज कर लगा रहे चूना

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now