मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: 50 हजार लोगों को जाम से मिलेगी राहत, यहां पर बनेगा एलिवेटेड ट्रैक

On: December 9, 2023 4:24 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियणा वालों के लिए अच्छी खबर है। देश का पहला एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ सड़क बनने वाली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक नई सड़क के निर्माण के लिए 21.27 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी भी दी है। इसके बनने से 50 हजार लोगों केा जाम से राहत मिल सकेगी।हरियाणा के अंबाला जिले के इस गांव का बदला नाम, जानिए क्या है नया नाम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक जिले में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने के साथ सड़क की मंजूरी दे दी है। अब चिन्योट कलोनी से रेलवे लाइन ऊपर उठेगी और उसके साथ 7 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में इन सरकारी कॉलेजों को नोटिस जारी, जाने बड़ी वजह ?

इस ट्रैक के साथ-साथ सड़क निर्माण भी प्रस्तावित है, सड़क निर्माण का काम चालू होने के बाद आसपास के तमाम इलाके की तस्वीर बदल जाएगी और रोहतक शहर के हजारों लोगों को सीधा फायदा होगा। रोहतक शहर के बीच में स्थित इस एलिवेटेड ट्रैक से लोगों को ट्रैफिक की समस्या से बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

शहरवासियों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए एलिवेटेड ट्रैक पर रेल गाड़ियों का संचालन पहले ही शुरू किया जा चुका है। अब रेलगाड़ियां एलिवेटेड ट्रैक से गुजरती हैं, जबकि ट्रैक के नीचे से वाहनों का आना-जाना रहता है।Baba Balaknath: सीएम रेस से बाहर हुए बाबा बालकनाथ? पोस्ट से किया बाबा ने इशारा

यह भी पढ़ें  Sports News: ताइक्वांडो में जीते पांच अवॉर्ड, होनहार खिलाड़ियों को सोसायटी में किया सम्मानित

9 महीनेंं में कार्यहोगा पूरा: मंजूरी मिलने के साथ ही अब 3790 मीटर लंबाई और 5.5 मीटर चौड़ाई वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना 9 महीने में पूरी हो जाएगी। चिन्योट कॉलोनी से शुरू होकर सेक्टर-6 तक जाने वाली नई सड़क से 50,000 से अधिक निवासियों को लाभ होगा।

इनको मिलेगा फायदा: यह गांधी कैंप, झंग कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, सुभाष नगर, किशनपुरा, मॉडल टाउन, लक्ष्मी नगर, कबीर कॉलोनी, विशाल नगर, सेक्टर -5 और सेक्टर -6 सहित विभिन्न कॉलोनियों को जोड़ेगा। पूरे मार्ग को लाइटों से जगमग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Political News: हरियाणा और पंजाब की बीजपी आमने सामने.. जानिए क्या है विवाद

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now