Haryana Sport News: खेलो हरियाणा में 493 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, जानिए जिलावाईज List

हरियाणा: खेल विभाग की तरफ से खेलो हरियाणा खेलों का आयोजन करने जा रहा है। जिसके तहत 27 खेलों में विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इन स्पर्धाओं का आयोजन 18 से 27 दिसंबर तक प्रदेश के नौ जिलों में विभिन्न स्टेडियमों में किया जाएगा। इन स्पर्धाओं में जिले के 493 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे।

Haryana Sport News: खेलो हरियाणा में 493 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, जानिए जिलावाईज List

खेल विभाग ने सभी तैयारियां पूरी करते हुए टीमों के साथ प्रशिक्षकों व अन्य स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी लगाई है। खेल विभाग के अधीक्षक धर्मपाल दहिया ने बताया कि खेलो हरियाणा के आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए मंच प्रदान करना है। यह प्रतिस्पधाएं प्रदेश के पंचकूला, करनाल, रोहतक, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, यमुनानगर व जींद जिले में करवाई जाएंगी।
Haryana Political News: AAP पार्टी को बडा झटका, बिजेंद्र सिंह धनखड़ ने थामा JJP का दामन
KHELO HARYANA 11zon

पंचकूला और करनाल के लिए रवाना होंगे सबसे अधिक खिलाड़ी
खेलो हरियाणा में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों में सबसे अधिक खिलाड़ी पंचकूला व करनाल जाएंगे। सोनीपत से पंचकूला में जहां 91 खिलाड़ी जाएंगे, वहीं करनाल में 89 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सोनीपत रोडवेज डिपो से वीरवार को रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, अंबाला व कुरुक्षेत्र के लिए एक-एक बस रवाना की जाएगी, जबकि करनाल में खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने पर दो बसें भेजी जाएंगी। इसी प्रकार गोहाना सब डिपो से यमुनानगर व जींद के लिए एक-एक बस और पंचूकला के लिए दो बसें रवाना की जाएंगी।

इन खेलों में दम दिखाएंगे खिलाड़ी
खेल विभाग के अधीक्षक धर्मपाल दहिया ने बताया कि खेलो हरियाणा में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ी एथेलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, साइकिलिंग, मुक्केबाजी, फुटबाल, तलवारबाजी, जूडो, जिमनास्टिक, हॉकी, गतका, कबड्डी, खो-खो, नौकायन, मलखंब, तैराकी, रोइंग, टेनिस, निशानेबाजी, ग्रीको रोमन कुश्ती, फ्री स्टाइल कुश्ती, टेबल टेनिस, तांगथा, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल व योगासन स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

Haryana News: 9 दिन की मासूम को सुनसान जगह में फेंका, स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल
पदक जीतने पर कितना मिलेगा पुरस्कार
स्वर्ण पदक – 5 हजार रुपये
रजत पदक – 3 हजार रुपये
कांस्य पदक -2 हजार रुपये

कहां-कितने खिलाड़ी लेंगे स्पर्धा में भाग

जिला संख्या
पंचकूला 91
करनाल 89
रोहतक 62
कुरुक्षेत्र 60
गुरुग्राम 50
फरीदाबाद 44
अंबाला 44
यमुनानगर 28
जींद 25
कुल 493
Haryana Crime: नर्स कविता ने आखिर क्यों की थी आत्महत्या, खुला राज, आरोपी काबू
खेलो हरियाणा में जिले के 493 खिलाड़ियों की टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई गई हैं। सभी टीमें 15 दिसंबर को प्रदेश के नौ जिलों में आयोजित हो रही प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए रवाना हो जाएंगी। टीमों के साथ उनके प्रशिक्षक व स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। 18 से 27 दिसंबर तक आयोजित होने वाली खेलो हरियाणा प्रतिस्पर्धा को लेकर सभी खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है।

About PK Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 5 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में best24news.com डिजिटल बेवसाइट पॉलिटिक्स, मौसम, अपराध की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by PK Chauhan