मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana : हरियाणा रोडवेज के 17 डिपो हुए खाली, धर्मनगरी भेजी 1285 बसें; यात्री परेशान

On: June 20, 2025 5:57 PM
Follow Us:
1285 buses sent to Kurukshetra from 17 depots of Haryana Roadways

Haryana: हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी मुसीबत का सामना करना पद रहा है। प्रदेश में 21 जून को होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कुरुक्षेत्र में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस भव्य आयोजन में प्रदेश के कोने-कोने से लाखों योग साधक भाग लेंगे। इन योग साधकों को ब्रह्मसरोवर तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग ने प्रदेश के 17 डिपो से 1285 रोडवेज बसों को कुरुक्षेत्र भेजा गया है। जिस वजह आम-जनता को परेशानी का सामना करना पद रहा हैं।

यह भी पढ़ें  Sports News: अंबाला में सीबीएसई नेशनल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप शुरू, कई राज्यों के खिलाड़ी दिखा रहे कौशल

ब्रह्मसरोवर पर मनाएंगे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

बड़ी संख्या में बसों के चले जाने से कई बस डिपो खाली हो गए हैं और विभिन्न रूटों पर बसों की कमी हो गई है। जिससे यात्री परेशान हो गए हैं। प्रदेश सरकार का आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग मिलकर 21 जून को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से लगभग एक लाख योग साधकों के पहुंचने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के परिवहन के लिए एक विशाल लॉजिस्टिक योजना की आवश्यकता थी।

यह भी पढ़ें  हरियाणा सरकार ने 2024 का कैलेंडर किया जारी, जानिए किस-किस त्योहार पर होगी छुट्टी

1285 बसों को कुरुक्षेत्र उपलब्ध कराने का निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के उपायुक्त (DC) ने योग साधकों के सुगम परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग से कुल 1900 रोडवेज बसों की मांग की थी। इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए, परिवहन विभाग निदेशालय ने सभी रोडवेज महाप्रबंधकों को पत्र भेजकर 1285 बसों को कुरुक्षेत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह बसें विशेष रूप से योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले साधकों को लाने-ले जाने का काम करेंगी।

यह भी पढ़ें  अयोध्या से आये पूजित अक्षत का किया भव्य स्वागत, श्रीराम के जयकारों से गूंजा धारूहेड़ा

आम यात्री परेशान

भारी संख्या में बसों को कुरुक्षेत्र भेजे जाने का सीधा असर राज्य भर के स्थानीय और नियमित बस सेवाओं पर पड़ा है। गुरुवार दोपहर बाद ही कई जिलों के बस डिपो खाली होने लगे, जिससे दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now