मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: 124 स्कूलो को मिलेगा पीएम-श्री स्कूल का दर्जा, जानिए क्या होगी सुविधाएं

On: April 13, 2023 9:18 PM
Follow Us:

हरियाणा: किसी देश की शिक्षा विकास कार्यो मे अहम होती है। शिक्षा की गुणवता में सुधार करने को लेकर केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। बीते आठ साल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से लेकर शिक्षा में सुधार के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। हरियाणा में 124 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को पीएम-श्री स्कूल का दर्जा दिया जाएगा।अच्छी पहल: एक रूपया से शादी, गौशाला में तीन लाख दान कर बनाई मिशाल

पीएम श्री स्कूलों के शुभारंभ के लिए शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। सभी स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से मान्यता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें  Corona Alert In India: कोरोना का रोना... जानिए भारत में कितने केस है सक्रिय

इसके अलावा चार वर्ष की विद्यालय विकास योजना बनेगी, जिसके अनुसार ढांचागत विस्तार किया जाएगा। स्कूलों में विशेष स्क्रीनिंग एवं प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालयों में उत्कृष्टता स्थापित किए जाएंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने और मौजूदा स्कूलों को मजबूत करके उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा में 124 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को पीएम-श्री स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसके बाद हरियाणा ने तत्काल प्रभाव से नए शिक्षा सत्र को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें  Weather Update: गरज- चमक के साथ अभी होगी बारिश, यहां जाने शहरो के नाम ?

 

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे ये स्कूल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षकों और छात्रों के बीच भाषा की बाधाओं को खत्म करने के लिए तकनीकी उपायों का उपयोग करते हुए मातृभाषा को शिक्षा के माध्यम के रूप में प्रोत्साहित किया जाएगा। इन विद्यालयों को सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने के लिए स्कूलों को विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और वोकेशनल लैब आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।

पीएम श्री स्कूलों को नई तकनीकों के समावेश के साथ आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण रखा जाएगा। डिजिटल शिक्षा का उपयोग करने के लिए आईसीटी, स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल लाइब्रेरी की भी स्थापना की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को 21वीं सदी की तकनीक से रूबरू कराया जा सकें।
धारूहेडा की युुवती , रेवाडी के युवक संग फरार
सुधार करने को लेकर केंद्र सरकार प्रतिबद्ध
पीएम श्री योजना के अंतर्गत देशभर विभिन्न शैक्षणिक क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए एक समान, समावेशी और आनंदमय स्कूल वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। पीएम श्री स्कूल 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप कौशल युक्त व्यक्तियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें  Haryana: मानेसर के बाद अब कोसली मे पकडे नकली शराब बनाने वाला गिरोह

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now