मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

BSNL Recharge Plan: BSNL धारकों को लगा बड़ा झटका! इस रिचार्ज प्लान को किया महंगा

On: May 10, 2025 7:41 PM
Follow Us:
BSNL Recharge Plan

महंगे रिचार्ज प्लान की मार झेल रहे करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बुरी खबर है। अभी तक लोग प्राइवेट कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान से राहत पाने के लिए बीएसएनएल का सहारा ले रहे थे, लेकिन अब सरकारी कंपनी ने भी ग्राहकों को झटका दिया है। बीएसएनएल ने अपने दो पॉपुलर रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी घटा दी है। बीएसएनएल ने जिन रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी घटाई है, उनकी कीमत 1499 रुपये और 2399 रुपये है। बीएसएनएल के इस कदम से करोड़ों ग्राहक प्रभावित होने वाले हैं।

अगर आप बीएसएनएल का रिचार्ज प्लान लेने जा रहे थे तो आपको बता दें कि 1499 रुपये और 2399 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी पहले से कम होगी। कंपनी ने इन प्लान की वैलिडिटी में बदलाव किया है लेकिन इनमें मिलने वाले बेनिफिट पहले जैसे ही रहेंगे। आपको बता दें कि बीएसएनएल ने जिन रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी में बदलाव किया है, वो कंपनी के लॉन्ग टर्म प्लान हैं।

यह भी पढ़ें  Suicide in Haryana: रेवाड़ी में महिला से खाया जहर, अस्पताल में तोडा दम

ये प्लान करोड़ों मोबाइल यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। वैधता बढ़ाए जाने के बाद इन प्लान को काफी पसंद किया जा रहा था। इसका फायदा बीएसएनएल को भी मिला। कंपनी ने कम कीमत में लंबी वैधता देकर कुछ ही महीनों में लाखों नए ग्राहक जोड़े थे।

अब इतने दिनों की मिलेगी वैधता

टेलीकॉम रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी कंपनी ने 1499 रुपये और 2399 रुपये की वैधता में बदलाव किया है। 1499 रुपये वाले प्लान में कंपनी अब तक ग्राहकों को 365 दिनों की वैधता दे रही थी, लेकिन अब इस प्लान में सिर्फ 336 दिनों की वैधता मिलेगी। 2399 रुपये वाले प्लान में अब तक ग्राहकों को 425 दिनों की वैधता मिल रही थी, लेकिन अब इसमें सिर्फ 395 दिनों की वैधता मिलेगी।

यह भी पढ़ें  BPL Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए नया नियम लागू, इन लोगों को नहीं मिलेगा मुफ्त राशन

बीएसएनएल का 1499 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल के 1499 रुपये वाले प्लान की बात करें तो अब इस प्लान में 336 दिनों की लंबी वैधता मिलेगी। कंपनी ग्राहकों को 336 दिनों तक सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। इस प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी पूरी वैलिडिटी के दौरान सिर्फ 24GB डेटा दे रही है। प्लान में ग्राहकों को रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे किफायती है जिन्हें कम इंटरनेट डेटा की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें  Bhiwadi नाले को किया जाएगा बंद, दूषित पानी को लेकर Union Minister Rao Inderjit Singh ने दिखाए तेवर

बीएसएनएल का 2399 रुपये वाला प्लान

अगर आप बीएसएनएल का 2399 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान खरीदते हैं तो अब इसमें 395 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलेगी। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं तो बीएसएनएल का यह प्लान ग्राहकों को हर दिन 2GB तक डेटा ऑफर करता है। अगर आप प्राइवेट कंपनियों के महंगे प्लान से परेशान हैं तो बीएसएनएल के सस्ते और किफायती प्लान आपको राहत दे सकते हैं।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now