मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

स्वामी विवेकानंद ने लक्ष्य निर्धारित करते हुए मेहनत करने के किया प्रोत्साहित: लक्ष्मण सिंह यादव

On: January 13, 2022 4:46 AM
Follow Us:

 

कोसली: विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट की ओर से बुधवार को कोविड जन जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और एसडीएम होशियार सिंह ने नाहड़ मार्ग पर स्थित कैंप कार्यालय से मैराथन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने मैराथन दौड़ में अग्रणी रहने वाले युवाओं को पुरस्कृत भी किया।

Crime : सीसीटीवी कैमरे बने मुखबीर: पाईप लाईन तेल चोरी व बाइक के पार्टस खोलकर बेचने वाले काबू

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मना रही है, जिससे युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। स्वामी विवेकानंद धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान और साहित्य के महान ज्ञाता थे।

 

Kosli MLA 2 2 एक अच्छा शिक्षाविद होने के साथ ही भारतीय शास्त्रीय संगीत का भी ज्ञान रखते थे। उन्होंने हमेशा अपने अनमोल विचारों और प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से सदैव युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया, तभी से स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट टीम को बधाई

Covid update: रेवाडी में बुधवार का मिले 61 केस, आकडा पहुंचा 300 पार, प्रशासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर

एसडीएम कोसली होशियार सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करते हुए मेहनत करने पर बल दिया। डा. मनोज यादव ने सभी का आभार व्यक्ति किया व ट्रस्ट की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रामचंद्र यादव, बार एसोसिएशन कोसली के अध्यक्ष मनोज यादव एडवोकेट, एमडीएस संस्था के निदेशक होशियार सिंह नंबरदार, यदुवंशी शिक्षा निकेतन के उपप्राचार्य सुरेंद्र कुमार, डा. जयपाल सिंह, डा. सतबीर इंदौरा, महावीर निर्दोष, अनिल भारद्वाज, प्रेम सिंह यादव, ममता, कपूर सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनोद आदि उपस्थित थे।

बिजली​ बिलो में गोलमाल: ओडिट में हुआ खुलासा, पांच साल बाद दोबारा भेजे जा रहे बिल, मची अफरा तफरी

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now