मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

पीएम मोदी बोले- अपने सीएम को थैक्स कहना, मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया

On: January 5, 2022 4:15 PM
Follow Us:

जालंधर। पंजाब के बार्डर जिले फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी को खतरे में डालने के कारण उनकी प्रस्तावित रैली को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रद कर दिया है। फिरोजपुर के हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 22 किमी दूर प्यारेआना फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला करीब 15-20 मिनट तक रुका रहा। हल्की बारिश के बीच रोड को आगे से प्रदर्शनकारियों ने ब्लाक कर रखा था। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों के हाथ पांव फूले रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत यहां से प्रधानमंत्री बठिंडा की ओर लौट गए। पीएम का काफिला फरीदकोट में भी कुछ देर जाम में फंसा रहा। आननफानन में लौटे पीएम मोदी के काफिले को सड़क पर देख स्थानीय लोग दंग रह गए। हालांकि कुछ ही मिनटों में स्थानीय पुलिस ने पीएम के लिए लिए रास्ता बनाया। बाद में पंजाब पुलिस ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के लिए फिरोजपुर के एसएसपी हरमन हांस को निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें  खुशखबरी: अब 5 नवंबर से OHM सिनेमा धारूहेडा में शुरू होगी मूवी, जानिए समय

 

पीएम मोदी बोले- अपने सीएम को थैक्स कहना, मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया
यात्रा रद किए जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बठिंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार जाते-जाते पीएम मोदी ने उनसे कहा कि अपने सीएम को थैक्स कहना, कि मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया।

 

कैप्टन ने की पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने ट्विटर पर पंजाब सरकार की ओलाचना की है। हालांकि अभी तक मामले को लेकर पंजाब सरकार पक्ष स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now