मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

दशहत: काकोडिया में तेंदुआ आने की चर्चा, पुलिस ने पहरा बैठाकर मुनादी भी कराई

On: December 25, 2021 5:29 AM
Follow Us:

रेवाडी: गांव काकोडिया और डोहकी में गुरुवार रात को किसी तेंदुआ (जंगली जानवर) आने की चर्चाओं के बाद दहशत फैल गई है। गुरुवार की रात को काकोडिया गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके गांव के खेतों में जंगली जानवर होने की सूचना दी थी जिसके बाद रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

स्वर्ण पदक विजेता संजना को दी बधाई

हालांकि पुलिस की छानबीन में कोई जानवर नहीं मिला है और इसके बाद शुक्रवार को वन विभाग की भी टीम गांव में पहुंची। टीम ने ग्रामीणों द्वारा दिखाए गए पगमार्क उठाए हैं। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि प्रारंभिक जांच में पगमार्क कुत्ते के जैसे मिले हैं ऐसे में यह अफवाह हो सकती है।

ग्रामीणों को किया गया सतर्क:

गुरुवार की देर रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि काकोडिया गांव में तेंदुआ आ गया है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से इस बाबत जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि कोई जंगली जानवर है जो कि तेंदुआ जैसा है और उसे गांव के एक व्यक्ति ने देखा है।

Omicron: हरियाणा में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, बिना वैक्सीनेशन वालों की पब्लिक प्लेस पर नो एंट्री

हालांकि पुलिस को कोई मौके का प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है लेकिन काकोडिया और डोहकी सहित आसपास के गांवों में इस बात की चर्चा है कि खेतों में वह जानवर घूम रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के साथ खेतों में सर्चिंग अभियान भी चलाया लेकिन कोई जानवर नहीं दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें  हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण आग, धमाधम फटे 150 से अधिक गैस सिलेंडर, सहमे लोग

इसके बाद शुक्रवार दोपहर को इस मामले की सूचना वन्य प्राणी विभाग की टीम को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार की अगुवाई में टीम ने ग्रामीणों द्वारा बताए गए स्थानों से उस संदिग्ध जानवर के पगमार्क भी उठाए हैं। पगमार्क में मिले पैरों के निशान कुत्ते के जैसे मिले हैं लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि यही निशान है।

शुक्रवार शाम को फिर दी सूचना, पुलिस ने गांव में कैंप लगाकर पहरा शुरू किया

यह भी पढ़ें  Job in Defense: नेवी में आई बंफर भर्ती, जनिए कब तक करें अप्लाई

गुरुवार की रात को मिली सूचना के बाद शुक्रवार की शाम को भी डोहकी गांव के आसपास जानवर देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद सदर थाना पुलिस की टीम एएसआई मनवीर की अगुवाई में मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने फिर दोबारा से ग्रामीणों द्वारा बताए गए स्थानों पर सर्चिंग की।

बिजली बिल डिफाल्टरों पर गिरी गाज, निगम ने काटे कनेक्शन

हालांकि इस सर्चिंग में भी कोई जानवर नहीं मिला है। फिर भी पुलिस ने बार-बार मिल सूचनाओं को देखते हुए गांव में कैंप शुरू करके पहरा शुरू कर दिया है। साथ ही आसपास के गांवों में इस बात को लेकर मुनादी भी कराई है कि ग्रामीण सावधान रहे।

यह भी पढ़ें  Haryana News: अंधड से फिर गिरे पोल, मई माह में चोथी बार आया अंधड , रेवाड़ी में फिर बिजली व्यवस्था फिर चरमराई

अफवाह होने की अधिक संभावना: निरीक्षक

दबगंता: आठ साल से प्लाट के लिए दर दर की ठोकरे खा रहा है बुजुर्ग, वीडियो वायरल प्रशासन मौन


काकोडिया और डोहकी गांवों के खेतों में तेंदुआ जैसा जंगली जानवर आने की सूचना मिली है। इसके बाद हमारी टीम भी मौके पर पहुंची थी और मौके से पगमार्क भी उठाए हैं। इसमें आए पैरों के निशान कुत्ते के जैसे मिले हैं ऐसे में यही संभावना है कि यह अफवाह अधिक है। चूंकि आसपास ऐसा वन क्षेत्र भी नहीं है जिससे जंगली जानवर आ सके। फिर भी ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।-देवेंद्र कुमार, निरीक्षक वन्य प्राणी विभाग रेवाड़ी।

 

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now