मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा विधानसभा सदन में छाया रहा किसान आंदोलन का मुद्दा

On: December 18, 2021 3:53 AM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा विधानसभा का सेशन शुक्रवार दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। विधानसभा सत्र शुरू होने पर सबसे पहले सीडीएस बिपिन रावत और अन्य सैन्यकर्मियों के हेलीकाप्टर क्रैश होने पर उनको श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौत रखा गया। कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने शोक प्रस्ताव में किसानों कोम श्रद्धांजलि देने की मांग की। वहीं इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने सीएम को विधानसभा में कृषि कानून प्रस्ताव को वापस लेने और सदन में माफी मांगने की बात कही। प्रश्न काल और शून्य काल में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की कांग्रेस विधायिका गीता भुक्कल के साथ तीखी बहस भी हुई। अध्यक्ष ने गीता भुक्कल को सदन से नेम करने की चेतावनी भी दी। पहले दिन सदन में किसान आंदोलन, एचपीएससी और विश्वविद्यालयों की स्वायत्ता का मुद्दा छाया रहा। वहीं किरण चौधरी ने विधायकों के प्रश्नों का सदन में चर्चा न करने पर नाराजगी जताई।

विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं सदन में रखीं

विधायकों ने परिवहन समस्याएं रखीं। इस पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जवाब दिया कि कुरुक्षेत्र-लाडवा मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने कहा कि लंबे रूट की बसों को रोकने को पुलों के नीचे रुकने के आदेश दिए गए। विधायक रामकरण ने खालों के निर्माण का सवाल रखा। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि खालों के विस्तार के लिए नई नीति जारी की है। विधायक जोगीराम सिहाग ने कहा कि उन्होंने पिछले सेशन में कई नाले दिए थे। आज तक नहीं बने। नई पॉलिसी में भी सूक्ष्म विधि से एरिया कवर किया जाएगा। पक्के नाले वो बनाए जाएंगे जो पाइप लाइन की सहमति देंगे। 20 साल पुराने खालों को पक्का किया जाए। नई नीति कामयाब नहीं होगी। नौ इंच की दीवार बनाकर खाला बनाए। ताकि पानी खराब न हो।

बालधन कलां में खेतों में ड्रोन से कराया छिड़काव

कृषि मंत्री ने जवाब दिया। परंतु वे संतुष्ट नहीं है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि लाखों एकड़ वाटर लोगिंग की समस्या है। हमारा एक लाख एकड़ का लक्ष्य है इस समस्या को दूर करने के लिए। जनवरी में पोर्टल शुरू किया जाएगा। लो लाइन एरिया का लेवल ठीक करना होगा। योजना बना रहे है। जो किसान पहले अप्लाई करेगा, उसकी अनुसार विभाग काम करेगा।

यह भी पढ़ें  कथा के लिए कौन ज्यादा फीस लेता है धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी?

हुडा ने कहा कि जलभराव एक अलग समस्या है। वाटर लोगिंग अलग है। इसमें साधारण जवाब था कि ड्रेन निकाल देंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि जनवरी तक पोर्टल लांच हो जाएगा। मुद्दा यह नहीं है कि पांच गांवों की समस्या है। पूरे हरियाणा की समस्या का निदान करना चाहते हैं। हुड्डा ने प्रश्न किया कि जलभराव से जो नुकसान हुआ, उसका मुआवजा कब देंगे। अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रश्न नहीं लगाया आपने। तब किरण चौधरी बोलने लगीं। तब अध्यक्ष ने कहा कि यह रिकार्ड नहीं होगा। आपको रूल का पता है, जिसने प्रश्न किया, वो ही आंसर लेगा। सप्लीमेंटरी प्रश्न दो पूछ सकते हैं। प्रश्नकाल में डिबेट नहीं होगी। कृषि मंत्री ने कहा कि कुछ सदस्य अपने आप को ज्यादा योग्य समझते हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana: भाजपा विधायक देवेंद्र ने कर दिया ऐसा काम, जिसने सुना कहा कमाल कर दिया

सीएम सदन में मांगें माफी, गलत प्रस्ताव लेकर आए थे

शून्य काल शुरू होने से पहले सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सदन से चले गए। शून्य काल में अभय चौटाला ने कहा कि सीएम पिछले विधानसभा सत्र में तीन कृषि कानून का प्रस्ताव लेकर आए थे। अब सीएम प्रस्ताव वापस लें और माफी मांगें। किसानों के मुकदमे वापस लिए जाएं और जो हरियाणा की धरती पर शहीद हुए 715 किसानों की याद में शहीद स्मारक बनाया जाए। किसानों को शहीद की श्रेणी में रखा जाए। अभय चौटाला के पांच मिनट पूरे होने पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उन्हें बैठने के लिए कहा। वहीं विधायक बलराज कुंडू ने महम में गंदे पानी की समस्या का मामला उठाया। साथ ही कहा कि रोहतक में डीसी हारे हुए उम्मीदवार के ही काम करते हैं। उनकी कार्य प्रणाली उचित नहीं है। इसलिए उन्हें बदला जाए।

सदन में मामन खान ने उठाया नमाज का मुद्दा:

मेवात के विधायक मामन खान ने सदन में गुरुग्राम में नमाज अदा करने का मामला रखते हुए कहा कि पहले भी वहां पर खुले में नमाज अदा करते थे। परंतु सीएम ने मना कर दिया। यह वोट की राजनीति है। वोट की राजनीति धर्म पर न की जाए। इसलिए सीएम खुले में नमाज अदा करने की अनुमति दे। कांग्रेसी विधायक इलियास ने भी गुरुग्राम में खुले में नमाज अदा करने की अनुमति दें।

यह भी पढ़ें  Aaj Ka Rashifal 01 August 2025: आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़े मेष से मीन तक का राशिफल

हुड्डा ने किए सरकार से तीखे सवाल:

कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने विश्वविद्यालयों की स्वायत्ता पर अंकुश लगा रही है। किसान आंदोलन पर सरकार ने मुंह की खाई है। हम भी विरोध कर रहे हैं विश्वविद्यालय की स्वायतत्ता पर अंकुश न लगाए। उन्हें उनके भरोसे रहने दें। एचपीएससी में सरकार ने लूट मचा रखी है। एचपीएससी के घोटाले की सीबीआई जांच हो।

गीता भुक्कल को अध्यक्ष ने नेम करने की दी चेतावनी:

विधानसभा अध्यक्ष ने जब रोहतक विधायक भारत भूषण बत्तरा को बोलने के लिए कहा तो गीता भुक्कल ने बोलना शुरू किया। अध्यक्ष ने टोका। गीता भुक्कल को नेम करने की बात कही। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने गीता भुक्कल को समझाया। भारत भूषण बतरा ने पीएम की स्पीच पढ़ने का प्रयास किया तो अध्यक्ष ने टोका और कहा कि सवाल पूछे। बतरा ने कहा कि आप मुझे पीएम का भाषण भी नहीं पढ़ने दे रहे। सरकार विश्वविद्यालयों की स्वायत्ता पर अंकुश लगा रही है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now