मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

जीना चाहता हूं भले ही सूअर का दिल लगा दो.. सात घंटे के बाद मिली सफलता

On: January 11, 2022 7:03 AM
Follow Us:

विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ा चमत्कार
अमेरिका: अमेरिका के चिक्त्सिको ने सुअर के दिल को 57 साल के बुजुर्ग के शरीर में ट्रांसप्लांट किया है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल के डॉक्टरों ने बताया कि 7 घंटे तक चली सर्जरी के बाद मरीज की हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि, ये ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा या नहीं इसके बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। कुछ समय बीतने के बाद इसका पता चलेगा। हालांकि, सुअर के हार्ट के वॉल्व का भी इंसानों के लिए दशकों से सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया जाता रहा है।

Firing: रेवाडी में फायरिंग, मची अफरा तफरी

मैरीलैंड रहने वाले डेविड बेनेट लंबे वक्त से हार्ट प्रॉब्लम का सामना कर रहे थे। परेशानी ज्यादा बढ़ने पर आखिरी ऑप्शन के तौर पर सुअर का दिल ट्रांसप्लांट करने का प्लान बनाया गया। जब डेविड बेनेट को इस बारे में बताया गया तो उनका कहना था कि मेरे सामने दो ही ऑप्शन हैं मौत या फिर ट्रांसप्लांट।

DTP: बगैर परमिशन कंस्ट्रक्शन, 55 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज

सर्जरी करने वाले डॉ. बार्टली ग्रिफिथ ने कहा कि इस सर्जरी के बाद हमें हर दिन नई जानकारी मिल रही है। हम इस ट्रांसप्लांट के फैसले से काफी खुश हैं। मरीज से चेहरे पर मुस्कान देखकर अच्छा लग रहा है। हालांकि, सुअर के हार्ट के वॉल्व का भी इंसानों के लिए दशकों से सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें  सराहनीय पहल: खरखडा के पूर्व सरंपच की यादगार में जोनावास में बनाया पुस्तकालय

डॉक्टरों के मुताबिक, अगर यह सर्जरी सफल हो जाती है तो ये विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ा चमत्कार होगा। इसके साथ ही सालों से जानवरों के अंगों को इंसानी शरीर में ट्रांसप्लांट करने की खोज में एक बड़ा कदम साबित होगा। ट्रांसप्लांट के बाद सुअर का दिल ठीक तरह से काम कर रहा है। फिलहाल डेविड बेनेट को हार्ट-लंग बाइपास मशीन पर रखा गया है। यहां पर डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अगले कुछ हफ्ते उनके लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

Covid update: हरियाणा में कोरोना से मरने वाले मृतकों का आंकडा पहुंचा 10077…

आखिर सुअर का दिल ही क्यों?
ऑर्गन ट्रांसप्लांट की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सुअर का दिल इंसान में ट्रांसप्लांट करने के लिए उपयुक्त होता है, लेकिन सुअर के सेल्स में एक अल्फा-गल शूगर सेल होता है। इस सेल को इंसान का शरीर एक्सेप्ट नहीं करता है, इस वजह से मरीज की मौत भी हो सकती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए ही पहले सुअर को जेनेटिकली मोडिफाइ किया गया।

PM Modi’s Convoy: जेठमलानी ने एक ट्वीट में कहा, भेजे गए ऑडियो को सावधानीपूर्वक ले, यह हरकत दोषियों का बचाव करने के लिए एक धोखा हो सकती है

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now