कोविड जेल की ग्रिल काट, चादर की रस्सी बनाकर रातों रातों 13 कैदी फरार

रेवाड़ी: सुनील चौहान। यहां के फिदेड़ी में बनाई गई कोविड जेल में से शनिवार रात को एक बैरक की ग्रिल को काटकर 13 बंदी फरार हो गए। सुबह बंदियों की गिनती होने लगी तो मामले की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अभिषेक जोरवाल खुद मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। अचानक एक साथ पूरा बैंरक खाली होने से प्रशासन में अफरा तफरी मची हुई है।

452 बंदी रखे गए हैं जेल में:
जिला के गांव फिदेड़ी में नई जेल बनाई गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिदेड़ी जेल को करीब सप्ताहभर पूर्व प्रदेश की कोविड जेल बना दिया गया था। इस जेल में प्रदेशभर की जेलों से शिफ्ट करके करीब 450 कोविड संक्रमित बंदियों को रखा गया है।

रविवार रात को एक ही बैरक में बंद 13 बंदी ग्रिल काटकर बाहर निकल आए तथा चादर की रस्सी बनाकर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार हुए सभी बंदी संगीन धाराओं के तहत बंद थे। सुबह बंदियों की गिनती करने के दौरान 13 बंदी फरार होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें जिलाभर में फरार बंदियों की खोजबीन में जुटी है। आसपास के गांवों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button