कोरोना का कहर: शनिवार को फिर से छीनी 9 लोगों की जान, 197 पहुंचा मौत का आंकडा
रेवाडी: सुनील चौहान। जिले मे कोरोना सक्रमण का कहर थम नहीं रहा है। आये दिन जिले में पोजिटीव केस बए रहे है, वहीं लोग भी दम तोड रहे है। शनिवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने नगर परिषद के पूर्व उपप्रधान संजय मलिक व कुंड राजकीय स्कूल के प्राचार्य सुनील सहित 9 लोगो की जीवन लील लिया। घातक वायरस से जिले में अभी तक 197 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं संक्रमण की रफ्तार अभी कायम है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिला में शनिवार को कोविड संक्रमण के 158 नए मामले सामने आए हैं। जबकि संक्रमण से जूझ रहे 266 नागरिक स्वस्थ हुए हैं।
तेजी से बढ रहे है केस: जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान आरटी-पीसीआर व रेपिड एंटीजन के कुल 1239 टेस्ट हुए। वर्तमान में कुल 1506 रिपोर्ट का इंतजार है। जिला में कोविड संक्रमण के कुल 1441 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 998 नागरिक होम आइसोलेट किए हुए हैं। नए केस के मामले में जिले को इतनी राहत मिली है कि पिछले 5 दिनों के दौरान 4 बार नए केस से ज्यादा संख्या ठीक होने वालों की रही है। पिछले सप्ताह की तरह अब 200 या 300 से अधिक केस भी नहीं आ रहे
सिविल अस्पताल में भर्ती थे प्राचार्य:
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंड के प्राचार्य सुनील कुमार को संक्रमण ने चपेट में लिया था। साथी शिक्षाविदों ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल रेवाड़ी में एडमिट कराया गया था। यहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर विभिन्न शिक्षक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। अध्यापक संघ प्रधान महावीर सिंह ने कहा कि उनका जाना शिक्षा जगत को बड़ी और अपूरणीय क्षति है।
पूर्व उपप्रधान को ले जाया गया था दिल्ली:
नगर परिषद के पूर्व उप प्रधान संजय मलिक भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, मगर यहां उनकी सेहत में सुधार न होने पर दिल्ली ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। शहर के प्रबुद्ध लोगों ने शोक व्यक्त किया है।