मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

कैथल में मां-बेटी की हत्या, बेटा गंभीर: सुबह खून से बेटा अस्पताल में उपचाराधीन

On: October 14, 2021 12:49 PM
Follow Us:

कैथल :  गांव मोहना में देर रात तेजधार हथियार से हमला कर मां-बेटी की हत्या कर दी। हमले में घायल 11 साल के बेटे सक्षम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटी समित्री का खून से सना शव बेड पर और महिला गीता का शव फर्श पर पड़ा था। घटना की सूचना के बाद पूंडरी थाना पुलिस और एसपी कैथल ने मौका मुआयना किया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा किए।

पड़ोसी मनोज ने बताया कि बुधवार रात सवा 11 बजे विक्रम के परिवार के सदस्यों की चिखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी। उसने और उसकी पत्नी ने उठकर देखा और उसके दूसरे भाइयों को फोन पर सूचना दी। काफी समय तक उनके आने का इंतजार किया। काफी समय तक जब कोई नहीं आया और घर से आवाजें आनी बंद हो गईं तो वे भी घर जाकर सो गए। सुबह 6:00 बजे उस घर से 11 साल का सक्षम खून मंे लथ-पथ उनके घर पहुंचा और पानी मांगा। उसके बाद उन्होंने दोबारा से सक्षम के चाचा-ताई के पास फोन कर उन्हें बुलाया। साथ ही सरपंच को सूचना दी। सरपंच ने ही पुलिस को सूचना दी। सक्षम के सिर से खून बह रहा है। उसे पूंडरी के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि आठ महीने से पहले गांव मोहना की महिला के पति विक्रम की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिवार में तीन ही सदस्य बचे थे। परिवार गांव के बाहरी एरिया में बने मकान में रह रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जानकारी में परिवार की किसी से कोई अनबन नहीं थी।

यह भी पढ़ें  Anju Bhiwadi का पाकिस्तान में बढा बीजा, बच्चों को लेकर अंजू अरविंद में छिडी जंग

मोहना गांव के लोगों ने सुबह वारदात का पता लगने पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो 36 साल की महिला गीता, 7 साल की बेटी समित्री खून में लतपथ पड़े थे। लड़के सक्षम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल की गहनता से जांच करने में जुटी है।

हत्या का मामला, पुलिस जांच में जुटी
पूंडरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में ये हत्या का मामला है। तेजधार हथियार से परिवार पर हमला कर हत्या की गई है। जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now