Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिज़ाज अब बदलता दिखाई दे रहा है। हरियाणा में अभी गर्मी सताएगी। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं रात के समय तापमान में गिरावट आने से ठंड का अहसास होगा।
मौसम विभाग का कहना है कि 28 सितंबर तक प्रदेश के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 28 सितंबर के बाद मौसम में परिवर्तन हो सकता है, जिसके बाद तापमान गिरेगा और गर्मी का सितम कम होगा। मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा में 28 सितंबर तक गर्मी व खुश्क हवा चलने का अनुमान जताया है।Haryana Weather
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा से 3 दिन के अंदर-अंदर मानसून की विदाई हो जाएगी। आज मंगलवार को भी हरियाणा के कई हिस्सों से मानसून विदा हो जाएगा। हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम में नमी घटेगी। बारिश को लेकर अभी तक किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है।Haryana Weather
हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 15-25 किलामीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है। वहीं शाम के समय हवा की रफ्तार कम हो जाएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 33-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 सेल्सियस के बीच रह सकता है।














