Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।
हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है।
वहीं, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।इससे पहले बुधवार को सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में बारिश दर्ज की गई थी, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहा।Haryana Weather
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 सितंबर (शुक्रवार) को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना है। कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर में कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
विभाग के अनुसार, 20 सितंबर (शनिवार) को प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है और सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। इसी तरह, 21 सितंबर (रविवार) को भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।Haryana Weather
















