Haryana Weather: मौसम का कमाल, कही हीट वेव तो कही हो रही बारिश, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

On: April 20, 2025 6:15 PM
Follow Us:
Weather

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम रोज परिवर्तन हो रहा है। एक दिन तेज धूप तो अगले दिन अचानक बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला यमुनानगर अंबाला कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस गिरा लेकिन हिसार सबसे गर्म जिला रहा। वहां तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है। करनाल में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

 

मौसम विभाग ने हरियाणा के पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि तूफान की कोई संभावना नहीं है। सुबह से मौमस में परिवर्तन बना रहा।

इन इलाकों में लोग सतर्क रहें और खेतों तथा खुले में रखी वस्तुओं की सुरक्षा के लिए इंतजाम करें। अचानक बदले मौसम ने लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित किया है।

कही बारिश तो हीट वेव: हरियाणा में कई शहरो में हुई बारिश ने किसानों की उम्मीदों को झटका दिया। बारिश के चलते मंडियों में खुले में रखी गेहूं की बोरियों पर पानी गिरा जिससे अनाज भीग गया। जो गेहूं पहले ही बिक चुका था उसे भी समय पर नहीं उठाया जा सका। इसके कारण बोरियां भीग गईं और अनाज खराब हो गया। किसानो का भारी नुकसान हो गया है।

कई जगह से आगजनी: कई जगहों पर बारिश के साथ बिजली के शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हुईं। इससे खेतों में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। सबसे दुखद बात यह रही कि न तो मंडी समिति ने तिरपाल की व्यवस्था की और न ही आढ़तियों ने मदद की।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now