Haryana Weather Update: हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतवानी, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

On: July 20, 2025 7:41 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update: Warning of heavy rain in 4 districts of Haryana, know what will be the weather in future?

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 4 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और करनाल शामिल है। इन दौरान गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग ने कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, इसके साथ ही पूरे हरियाणा में बादल छाए रहेंगे।

इस सीजन में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। हरियाणा में सामान्यत 142 मिमी बारिश होती थी, लेकिन इस बार 190 मिमी तक बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिछली बार की तुलना में 33 फीसदी बारिश ज्यादा है। सबसे ज्यादा 421.8 मिमी बारिश यमुनानगर में हुई है, जबकि सबसे कम 90.4 मिमी बादल कैथल में बरसे हैं।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…

कल 21 जुलाई को मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

22 जुलाई को फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल और पानीपत के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा सिरसा, कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में मध्यम से तेज बारिश के आसार है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now