Haryana Weather Update: हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम रहेगा खुश्क, 9 जिलों में पारा 35°C के पार

On: April 3, 2025 9:47 AM
Follow Us:

 

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदल रहा है। मौसम साफ होने के चलते तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। भिवानी 2 अप्रैल को प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा की बात करें तो 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। हरियाणा का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रदेश के 9 शहरों में 35 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गाय है। आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

4 अप्रैल तक खुश्क रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्विद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.मदन खीचड़ के मुताबिक हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने के आसार है। बीच-बीच में उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आशिंक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है।

24 घंटे में बदला तापमान
24 घंटे में तापमान की बात करें तो हर जिले के तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। किसी भी जिले के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई। वहीं, प्रदेश के जिलों की बात करें तो सबसे ज्यादा गुरुग्राम में बढ़ोतरी हुई। गुरुग्राम का तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now