Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में अगले 12 घंटों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

On: March 13, 2025 10:19 PM
Follow Us:
Weather

Haryana Weather Update: हरियाणा में गुरूवार को मौसम में परिवर्तन हो गया है। सुबह सुबह बढ़ती गर्मी के बीच होली के दहन से पहले हुए झमाझम बारिश ओर ओलावृ​​ष्टि ने सबको चौंका दिया है। हरियाणा में कई दिनों मे जमकर बारिश हुए। इतना ही नहीं गुरुवार दोपहर हरियाणा के रेवाड़ी चरखी दादरी और नूंह में बरसात के साथ ओले गिरे है।

किसानों ने ​चेहरों पर छाई निराशा: फसल पक चुकी है। कटाई के लिए किसान तैयारी है। गुरूवार को हुई ओलावृष्टि ने किसानों के अरमानो पर पानी फेर दिया है। लोगो केा यह उम्मीद नहीं थी इतने भंयकर ओलावृष्टि होगी।

 

हरियाणा में गुरूवार को अचालक हुए मौसम के परिवर्तन ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है, क्योंकि गर्मी बढ़ने के बावजूद होली जैसे मौसम की स्थिति देखने को मिली है। गुरुवार दोपहर को रेवाड़ी, चरखी दादरी, और नूंह जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। ओलावृष्टि किसानों के लिए आफत बन गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च से 16 मार्च के बीच हरियाणा के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा, 16 मार्च के बाद हरियाणा के राजस्थान सीमा के नजदीक के जिलों में तेज हवाओं और तूफान का सामना करना पड़ सकता है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में लगातार 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो रही थी, जिसके कारण गर्मी का अनुभव हो रहा था।

मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों में नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, और रोहतक जिलों में भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। यह परिवर्तन स्थानीय किसानों और कृषि गतिविधियों पर भी प्रभाव डाल सकता है।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now