Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

On: March 30, 2025 1:10 AM
Follow Us:

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलने वाला है। प्रदेश में ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने के मिल रही है। कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। जिससे हवाएं भी चलेंगी। इससे तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी।

बदलते मौसम को देखते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि फिलहाल मौसम खुश्क है। सब्जी व फलों की पौधों में पानी की आवश्यकता है तो सिंचाई की जा सकती है।

अगर किसी ने अंतिम पानी नहीं दिया हो तो वह बदलते मौसम का सिंचाई करते समय अवश्य ध्यान रखें। क्योंकि अब हल्की व मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है। अगर गेहूं में पानी देना हो तो दो-तीन दिन बाद सिंचाई करें।

2 अप्रैल तक मौसम रहेगा खुश्कHaryana Weather Update
डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 2 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। जिससे विशेषकर दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

हरियाणा का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं हरियाणा का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा। जहां का तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास ही रहा।Haryana Weather Update

नारनौल का तापमान सबसे ज्यादा गिरा तो सिरसा का बढ़ा
प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे में काफी बदलाव देखने को मिला। सबसे ज्यादा गिरावट नारनौल के तापमान में देखी गई। जहां का तापमान 3.5 डिग्री की गिरावट के साथ 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा के तापमान में हुई। जहां का तापमान 3.1 डिग्री के साथ 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now