Haryana Weather Update: हरियाणा में आज भी बारिश का अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

On: July 15, 2025 7:04 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update: Rain alert in Haryana even today, know what the weather will be like in future

Haryana Weather Udpate: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज भी हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। बारिश का सिलसिला जारी रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान समान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

हरियाणा के 3 जिलों में 300 mm से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इनमें यमुनानगर में सबसे ज्यादा 365.3 mm बारिश हुई है। इसके बाद महेंद्रगढ़ में 340.6 एमएम और रेवाड़ी में 301.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 2025 में इस सीजन में अब तक हरियाणा में औसतन 162.8mm बारिश दर्ज की गई है। जबकि सामान्य तौर पर 117.7 एमएम बारिश होनी थी। इस प्रकार हरियाणा में सामान्य से 38 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

 

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now