Haryana Weather Update: हरियाणा के 6 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 10 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम

On: July 6, 2025 6:43 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update: Orange alert for rain in 6 districts of Haryana today, weather will remain bad till July 10

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र,पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर शामिल है। 10 जुलाई तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCHAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पिछले कुछ दिनों से मानसूनी हवाएं दक्षिण की ओर से चली गई थीं, जिससे हरियाणा में ज्यादातर जगहों पर कम बारिश हुई। अब ये हवाएं उत्तर की ओर बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि अब इनकी स्थिति श्रीगंगानगर, भिवानी, आगरा(UP), बांदा, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इस कारण से बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं हरियाणा की तरफ आ रही है 10 जुलाई तक हरियाणा में मौसम बदलता रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और हवा में नमी बनी रहेगी।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now